MP Election 2023: भाजपा में टिकट क्राइटेरिया को लेकर कसरत शुरू, जिला संयोजकों ने अपनी इच्छा की जाहिर
MP Election 2023: चुनाव का समय नजदीक आने के साथ जहां एक और टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अधिक समय देने पर फोकस किया है। और उनके दुख सुख में शामिल हो रहे हैं वहीं दावेदारों की भीड़ समय-समय पर प्रदेश कार्यालय भी पहुंच रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास दावेदारों की योग्यता और क्षमता के आधार पर टिकट वितरण का पैमाना तय करना भी चुनौती है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का समय नजदीक आते ही भाजपा में टिकट के दावेदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। इन हालातों को देखते हुए पार्टी को टिकट क्राइटेरिया को लेकर भी माथापच्ची करनी पड़ रही है। जिला संयोजक बनाए गए कई नेताओं ने इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद टिकट न मिलने की संभावनाओं के मद्देनजर इस जिम्मेदारी से मुक्त होने की भी इच्छा जाहिर की है। जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें टिकट के क्राइटेरिया में रखने के लिए भरोसा दिलाया है।

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंदौर प्रवास के एक दिन पहले भाजपा ने 57 संघट आत्मक जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की थी। जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंप गई है। उनमें पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत संगठन में काम कर चुके वरिष्ठ नेता शामिल है। इनमें से कई नेता आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई। उसके बाद यह मैसेज भी सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो गया कि जिला संयोजक बनाए गए नेताओं को पार्टी चुनाव में टिकट नहीं देगी। इसलिए आप जब इन्हें पहली बैठक में भोपाल बुलाया गया तो कई नेताओं ने यह सवाल उठा दिए कि वे चुनाव लड़ना चाहते हैं तो क्या पार्टी टिकट नहीं देगी? अगर ऐसी स्थिति है तो पूर्व जिला संयोजक के पद से मुक्त किया जाए।
संगठन से मिला आश्वासन
सूत्रों की माने तो चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री नित्यानंद शर्मा समेत अन्य नेताओं ने जिला संयोजकों को आश्वस्त किया है कि टिकट को लेकर अभी कोई बंधन नहीं है। जिला संयोजक, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों को भी टिकट मिल सकता है। गौरतलब है कि इसके पहले 2000 नव मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने पर टिकट वितरण के दौरान दावेदारों के नाम पर चर्चा को भी पार्टी ने टिकट क्राइटेरिया में शामिल किया है।
जिलों में टीम बनाने का टास्क
इन जिला संयोजकों को जिले में वैसे ही अधिकार दिए गए हैं। जैसे प्रदेश स्तर पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिए गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में काम करने वाले चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान भी पार्टी ने कर दिया है। उधर जिन नेताओं को जिला संयोजक बनाया गया है। उन्हें जिला स्तर पर अपनी टीम का गठन करना है।












Click it and Unblock the Notifications