Bhopal News: 7 दोस्त मिलकर डैम किनारे मना रहे थे पार्टी, गहरे पानी में जाने से तीन युवक डूबे
Bhopal Bilkhiriya News: भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में स्थित घोड़ा पछाड़ डेम से बड़ी घटना सामने आई है। जहां तीन युवकों ने अपनी जान गवा दी। ये तीनों युवक नहाने के लिए डैम में गए थे, लेकिन वहां गहरे पानी में जाकर डूब गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। दो युवकों के शव मिले हैं, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
इन युवकों के नाम अर्जुन मालवीय (20), नितिन नरवड़े (23) और संजय मेहर (26) हैं। अर्जुन की तलाश डैम में जारी है, जबकि चार अन्य दोस्तों के नाम दुर्गेश गाड़गे, अजय गाड़गे, शुभम अहिरे और सुमित सांवले हैं।इस घटना के बाद परिजनों ने भी घटनास्थल पर पहुंच की है और रात के अंधेरे के कारण सर्चिंग बंद कर दी गई है। सुबह फिर सर्चिंग जारी की जाएगी।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि पिपलिया पेंदे खां में रहने वाले सात युवक गुरुवार दोपहर घोड़ा पछाड़ डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने खाना-पीना किया और फिर लगभग साढ़े पांच बजे नहाने के लिए डैम में उतर गए। इस दौरान तीन युवक गहरे पानी में जा गिरे। साथी दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्चिंग शुरू की और दो युवकों के शव बरामद किए। तीसरे युवक की तलाश जारी है। इन तीनों युवकों के नाम अर्जुन मालवीय (20), नितिन नरवड़े (23) और संजय मेहर (26) हैं। अर्जुन की तलाश डैम में जारी है, जबकि चार अन्य दोस्तों के नाम दुर्गेश गाड़गे, अजय गाड़गे, शुभम अहिरे और सुमित सांवले हैं। सभी दोस्त एक ही इलाके के रहने वाले हैं। परिजनों को भी घटनास्थल पर पहुंचा दिया गया है और सर्चिंग कार्रवाई को शुक्रवार सुबह दोबारा जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications