कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए बनाए बाड़े में घुसे तीन तेंदुए, रेस्क्यु कर 2 को शिवपुरी के पार्क में छोड़ा

कूनो नेशनल पार्क से दो तेंदुओं का रेस्क्यु करके माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़ दिए गए हैं। अभी एक और तेंदुए का रेस्कयु करना है।

भोपाल 3 सितंबर। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से दो तेंदुओं का रेस्क्यु करके माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़ दिए गए हैं। अभी एक और तेंदुए का रेस्कयु करना बाकी है, जो शिवपुरी लाया जाएगा। दरअसल अफ्रीकी से आने वाले चीतों के लिए कूनो पार्क में अलग से बाड़ा बनाया गया है। चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में तेंदुएं आ गए थे और तीन तेंदुए आकर उसी जगह रहने लगे थे। जिसके बाद कूनो की टीम ने तेंदुओं का रेस्क्यु शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दो तेंदुओं को पकड़ने में कामयाब रहे।

रेस्क्यु करके दो तेंदुए माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़े गए

रेस्क्यु करके दो तेंदुए माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़े गए

कूनो से रेस्क्यु करके दोनों तेंदुओं को माधव नेशनल पार्क शिवपुरी की मध्य रेंज में लाकर छोड़ दिया गया है। कूनो में एक तेंदुए का रेस्क्यु शेष रह गया है। पार्क अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उक्त तेंदुए का रेस्क्यु करके माधव नेशनल पार्क शिवपुरी छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह तेंदुआ काफी होशियार किस्म का है और टीम को देखकर फौरन भाग जाता है। टीम के सदस्य लगातार उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

चीतों के साथ तेंदुओं का रहना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं

चीतों के साथ तेंदुओं का रहना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं

सिंह परियोजना के क्षेत्र संचालक सीएस निनामा ने बताया कि तीन में से दो तेंदुओं का रेस्क्यु करके शिवपुरी लाकर छुड़वा दिया है। एक और तेंदुए को शिवपुरी लाने की प्रक्रिया चल रही है। चीतों के साथ तेंदुओं का रहना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। यहां आपको बतादें की शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 5 बाघ लाए जाने की तैयारी चल रही है, इस सम्बंध में सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि बाघ को लाने के स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही माधव नेशनल पार्क में बाघ लाए जाएंगे।

अफ्रीकन चीतों के लिए बना हेलीपैड

अफ्रीकन चीतों के लिए बना हेलीपैड

बता दे कूनो नेशनल पार्क में जल्दी लोगों को अफ्रीकी चीजें देखने को मिलेंगे। प्रदेश में सीटों को लाने की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। शिवपुरी में 5 हेलीपैड बनाए जा रहे हैं जिनमें से 2 पर अफ्रीकी चीतों की एंट्री होगी, जबकि तीन पर पीएम मोदी के काफिले की होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

पीएम मोदी के 72 वें जन्मदिन का हो सकता है ये तोहफा

पीएम मोदी के 72 वें जन्मदिन का हो सकता है ये तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है इस दिन वह पालपुर कूनो नेशनल पार्क में आ सकते है। आपको बता दे इससे पहले नाबीबिया से 8 चीते पालपुर लाए जा सकते हैं। PM मोदी अपने जन्मदिन पर इन चीतों को बाड़े में छोड़कर चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री को चीता प्रोजेक्ट के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान कूनो में अफ्रीकन चीतों को छोड़ने के प्रोजेक्ट का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से करा कर उन्हें 72 वें जन्मदिन का तोहफा देना चाहते हैं।

जंगल में दो पेड़ों के बीच फंसे तेंदुआ का किया गया रेस्क्यु

जंगल में दो पेड़ों के बीच फंसे तेंदुआ का किया गया रेस्क्यु

इस से पहले मध्य प्रदेश के बैतूल में एक तेंदुआ जंगल में दो पेड़ों के बीच फंस गया था जिसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सुरक्षित निकाला और उसे वन विहार भोपाल भेजा।

बता दे बैतूल के दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाली आमला परिक्षेत्र में एक से डेढ़ साल का तेंदुआ दो पेड़ों के बीच फंस गया था। बुधवार सुबह जंगल में चौकीदारी कर रहे वन कर्मियों ने उसे फंसी अवस्था में देखा। कर्मचारी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को बेहोश करने के बाद सुरक्षित पेड़ों के बीच से निकाला गया। तेंदुआ को वन विहार भोपाल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : बैतूल में सतपुड़ा के जंगल में फंसा दो पेड़ों के बीच में तेंदुआ, वन विभाग की टीम ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+