बैतूल में सतपुड़ा के जंगल में दो पेड़ों के बीच फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने 2 घंटे में किया रेस्क्यू
बैतूल में एक तेंदुआ जंगल में दो पेड़ों के बीच फंस गया था। जिसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सुरक्षित निकाला और उसे वन विहार भोपाल भेजा।
बैतूल,1 सितंबर। मध्य प्रदेश के बैतूल में एक तेंदुआ जंगल में दो पेड़ों के बीच फंस गया था। जिसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सुरक्षित निकाला और उसे वन विहार भोपाल भेजा। बता दे बैतूल के दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाली आमला परिक्षेत्र में एक से डेढ़ साल का तेंदुआ दो पेड़ों के बीच फंस गया था। जिसके बाद सतपुड़ा रिजर्व वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का रेस्क्यू किया।
Recommended Video

जब तेंदुआ जंगल में दो पेड़ों के बीच फंस गया था। तब बुधवार सुबह जंगल में चौकीदारी कर रहे वन कर्मियों ने उसे फंसी अवस्था में देखा। कर्मचारी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को बेहोश करने के बाद सुरक्षित पेड़ों के बीच से निकाला गया। तेंदुआ को वन विहार भोपाल भेजा गया है।
डीएफओ टी विजयानंथम ने बताया कि बीट के कक्ष क्रमांक - 499 में पहुंचा। वहां पर उन्हें एक तेन्दुआ दो पेड़ों के बीच में फसे होने की जानकारी मिली थी। आपस में सटे हुए दो पेड़ों के बीच से निकलते समय वह फंस गया था और बाहर नहीं निकल पा रहा था। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व होशंगाबाद की रेस्क्यू टीम को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। दोपहर बाद रेस्क्यू टीम डॉ गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में बीट में पहुंची। सभी की उपस्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। परीक्षण के बाद पाया गया कि पेड़ों के बीच फंसे नर तेन्दुआ की उम्र लगभग एक से डेढ़ वर्ष की है। ये रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला। फिलहाल तेंदुए का इलाज जारी है। पेड़ में फंसे होने के कारण तेंदुआ काफी घबराया हुआ था और कमजोर भी महसूस कर रहा था। तेंदुए को भोपाल वन विहार भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications