Raisen News: रायसेन के बेगमगंज में बड़ा हादसा, हाथी पूजा करने गई तीन लड़कियां नहाने के दौरान तालाब में डूबी
Raisen News: रायसेन जिले के बेगमगंज में हाथी पूजा करने गई तीन बालिकाएं गांव के तालाब में नहाने के दौरान डूब गई। जिसमें से एक बालिका को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं दो की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।
बताया जा रहा है कि बमनई गांव में परिजनों के साथ तलाब पर हाथी पूजन के लिए गई बालिकाएं नहाते समय गहरे पानी में पहुंच गई। इसके बाद तीनों डूबने लगी। लड़कियों डूबता देख आस-पास के लोगों ने कूद कर एक आदिवासी बालिका को सुरक्षित बचा लिया। जबकि मनीषा दांगी पुत्री महेंद्र सिंह दागी उम्र करीब 13 वर्ष की पानी में डूबने के करण गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं एक और बालिका जो गहरे पानी में समा गई थी। उसकी तलाश के लिए पुलिस को गोताखोर टीम और ग्रामीणों की मदद ली। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को भी बरामद कर लिया गया है। मृतिका का नाम लक्ष्मी प्रजापति पुत्री भगवान दास प्रजापति आयु करीब 14 वर्ष है। प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया है मृतक मनीषा अपने माता-पिता की एक ही पुत्री थी उसका एक भाई है।
Recommended Video
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत खिरैंटी के ग्राम हिनोतिया मुंबई में शुक्रवार सुबह 8:00 बजे गांव की पांच लड़कियां एक साथ तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाते समय अचानक 3 लड़कियां गहरे पानी में चली गई, जिसके कारण वह डूबने लगी। घाट पर मौजूद दो अन्य सहेलियों और महिलाओं ने चीख पुकार मचाई तो पास में नहा रहे लोगों ने कूद कर एक बालिका को बचा लिया। इस घटना में 13 साल की मनीषा की डूबने से मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय रश्मि का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।
संवाद सूत्र नसीम अली, जिला रायसेन












Click it and Unblock the Notifications