Bhopal News: बैरसिया में तीन बच्चे तालाब में डूबे, एक शव मिला, दो की तलाश जारी
Bhopal News: भोपाल के बैरसिया इलाके में तीन बच्चे अचानक घर से लापता हो गए। जब घर वालों ने ढूंढा तो पता चला कि तीनों बच्चे 2 किलोमीटर दूर स्थित तालाब में नहा रहे थे। जहां उनके कपड़े दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया।
ये घटना ग्राम ललरिया की बताई जा रही है। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने एक बच्चे के शव को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन रातभर अन्य दो बच्चों की तलाश जारी रही। बच्चों के नाम राज, निलेश और एहतेशाम बताए जा रहे हैं। रात भर रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद भी अब तक दो बच्चों का पता नहीं चल सका।

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत की। जानकारी के अनुसार यह तालाब जिसमें बच्चे डूबे, यह इसी साल मनरेगा योजना के तहत बनाया गया था। तालाब की गहराई 6 से 7 फीट बताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि बच्चे मिट्टी में दास गए होंगे या फिर एक बच्चे की डूबने के बाद डरकर भाग गए होंगे, इसलिए अब तक बाकी बच्चों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications