बिना किसी ले देके जनता को शासन द्वारा सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए - शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिना किसी ले दे के जनता को शासन द्वारा सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह सरकार अलग है। इसमें पिछली सरकार की तरह लेके देके काम नहींं होता है। इस सरकार में मैरिट से पोस्टिंग मिलती है। सीएम चौहान ने बुधवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

The people should get the benefit of facilities by the government - Shivraj Singh Chouhan

सीएम ने यह भी कहा कि किसान हमारे भगवान हैं और उनकी आय को दोगुना करना पीएम मोदी का सबसे बड़ा संकल्प है। कृषि कानून सरकार की ओर से किसानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है, लेकिन राजनीतिक नेताओं ने अपने शासन के दौरान किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने किसानों को दिवालिया बना दिया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान पीएम के साथ खड़े हैं। यही वजह है कि मध्य प्रदेश के किसानों 8 दिसम्बर को बंद को अप्रभावी बना दिया। इसके लिए वे किसानों को धन्यवाद देना चाहते हैं। भाजपा सरकार किसानों और गरीबों की है। हम किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया। किसानों ने उन्हें खदेड़ दिया। उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए। वे किसानों की खराब स्थिति के प्रति जवाबदेह हैं। कहीं से खारिज किए गए लोग किसानों के शुभचिंतक होने का नाटक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+