प्यार में पागल भतीजे ने ब्लेड से चाची का गला काटा और खुद की काट ली नस

रीवा, 11 जून: जिले के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रपति नगर से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक भतीजे ने चाची के प्यार में पागल होकर चाची को एक कमरे में बंद करके ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया और स्वयं की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला के गले में चोट थी जबकि युवक के हाथ की नस कटी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले अपनी चाची का गला रेता, फिर खुद के हाथ की नस को काट लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सामान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 4:00 बजे सूचना मिली थी कि छत्रपति नगर में रहने वाली पूनम दुबे पत्नी रजनीश दुबे के घर में एक युवक जबरन घुस गया है और मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां पूनम दुबे और रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला अंकुर दुबे खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। पूनम के गले में ब्लेड से वार किया गया था, जबकि अंकुर के दोनों हाथ की नस कटी हुई थी। दोनों की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है।

Recommended Video

    प्यार में पागल भतीजे ने ब्लेड से चाची का गला काटा और खुद की काट ली नस
    Rewa crime

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

    थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संभवतः प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है परिजनों के बयान ने इस तरह की बातें सामने आई है। घर में एक महिला और बच्चा भी था, जिसे अंकुर ने मारपीट कर बाहर निकाल दिया था। अब घायलों के होश में आने पर सही घटनाक्रम पता चल पाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+