Bhopal News: होटल में आई राजस्थान की युवती थी कॉल गर्ल, विवाद होने पर युवक ने की हत्या, शाहपुरा का मामला
Bhopal News: राजधानी भोपाल की शाहपुरा इलाके में स्थित ऐके स्क्वायर होटल में युक्ति की लाश मिलने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में बिना कपड़ों के (नग्न अवस्था) में मिली युवती की लाश के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका वेश्यावृत्ति में लिप्त थी।
मृत युवती जिस युवक से मिलने होटल में आई थी, उसी ने हत्या कर दी पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के घर का कोई सदस्य भी पुलिस विभाग में है।

पुलिस के मुताबिक विपुल पांडे कोलार में रहता है और उसके पिता बिल्डर हैं। कुछ दिन पहले उसका अपने पिता से विवाद हो गया था तो घर छोड़कर होटल एके स्क्वायर में आकर रहने लगा था। इस दौरान उसने राजस्थान की रहने वाली कॉल गर्ल को बुलाया था। जहां पर संबंध बनाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इतना ही नहीं युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसका प्राइवेट पार्ट तक डैमेज कर दिया।
इस दौरान आरोपी युवक ने उसका सर बेड में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना से घबराकर युवक, मौके से फरार हो गया। खबर लगते मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा युवती नग्न अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतका का शवबरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने जब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।
इसके बाद पुलिस ने घेरा बंदी करके आरोपी युवक को गिरफ्तार किया पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया प्रथम दृष्टि या पुलिस का अनुमान है कि अत्यधिक खून बहाने से महिला की मौत हुई है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
होटल के कर्मचारी भी हिरासत में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर इलाके में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने होटल के कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया। दरअसल प्रॉस्टिट्यूशन का काम करने वाली युक्ति का होटल के कर्मचारियों से भी संपर्क था। होटल के कर्मचारी गेस्ट की डिमांड पर प्रॉस्टिट्यूट का काम करने वाली लड़कियों को बुलाते हैं। खास बात यही कि यह होटल शाहपुरा थाने से महेश 500 मीटर की दूरी पर संचालित है।












Click it and Unblock the Notifications