नरेंद्र मोदी के प्रसारण से पहले गिर गई स्कूल की छत
भोपाल। मध्य प्रदेश के महाराजबाड़े के जनकगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नरेंद्र मोदी का प्रसारण शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मेें शुरू होने वाला था। जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थीं। तभी एक दम से धड़ाम से स्कूल की छत गिर जाती है। सुबह करीब 10.20 पर हुए इस हादसे के दौरान स्कूल में कोई छात्र मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस स्कूल में दो शिफ्ट लगाई जाती हैं। स्कूल में 1200 छात्र पढ़ते हैं।

यहीं दिखाया जाना था मोदी का संबोधन
हिंदी दैनिक अखबार नई दुनिया के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन जिस हॉल में ही दिया जाना था। उसी हॉल की छत गिरी है। आपको बता दें कि इसी हॉल में करीब पांच सौ लोगों के बैठने की जगह है। अगर छत प्रसारण के समय गिरती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक स्कूल काफी पुराना है। बताया जा रहा है यह स्कूल एक सौ पचास साल पुराना है।












Click it and Unblock the Notifications