Bhopal News: डेढ़ करोड़ रुपए की फूल मालाओं वाला टेंडर होगा निरस्त, मेयर मालती राय ने कमिश्नर को दिए निर्देश
Bhopal news: एक तरफ जहां भोपाल नगर निगम फंड की कमी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ फिजूल खर्ची पर अधिकारी नए-नए टेंडर निकाल रहे हैं। ताजा मामला फूल मालाओं की खरीदारी को लेकर है, जिसके लिए निगम ने डेढ़ करोड़ रुपए का टेंडर निकला था, लेकिन जैसे ही ये बात मीडिया में फैली, उसके तुरंत बाद मेयर मालती राय ने इसे निरस्त करने के निर्देश दिए है।
महापौर मल्टी राय ने फिजूल खर्ची पर जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए बिना चर्चा के डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से फूल माला खरीदने वाले टेंडर को निरस्त करने के निर्देश दिए है। इससे एक और जहां नगर निगम के पैसों की बचत होगी, वहीं एक बड़ी राशि अन्य जनहित कार्य में उपयोग हो सकेगी है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में निगम प्रशासन के जनसंपर्क अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पहले जब यह टेंडर निरस्त हो चुका है तो विभाग दूसरी बार स्टैंडर्ड को क्यों लाया।
दरअसल टेंडर निकालने की खबर मीडिया में प्रकाशित होते ही महापौर मल्टी राय ने इस संबंध में तत्काल फाइल तलब कर, बिना चर्चा के टेंडर जारी करने वाले अफसर को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने तत्काल फिजूल खर्ची पर रोक लगाते हुए इसे निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में मालती राय ने इस संबंध में निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण से चर्चा की है।












Click it and Unblock the Notifications