MP Latest News : वन विकास निगम के अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित, वन मंत्री विजय शाह ने की घोषणा

एमपी के राज्य वन विकास निगम में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह के दौरान वन मंत्री विजय शाह ने वन विभाग अस्थाई कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की।

वन विकास निगम के अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वन विकास निगम के अस्थाई कर्मियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल वन मंत्री विजय शाह ने वन विकास निगम की स्थाई कर्मियों को नियमित करने की घोषणा की है। बता दे मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में आदिवासी नेता माधव सिंह डाबर को अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह उपाध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को इन्हीं के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम भोपाल के चार इमली स्थित फॉरेस्ट के साउथ में आयोजित किया गया था। जहां वन मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की।

बता दे लंबे समय से बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पद नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे,ऐसे में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे नेताओं की नाराजगी को दूर करते हुए उन्हें निगम मंडलों में एडजस्ट करना शुरू कर दिया। चार इमली स्टेट फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वन मंत्री विजय कुंवर शाह ने कहा कि हमारे बहुत से अस्थाई कर्मचारी हैं उन्हें स्थाई नियुक्ति चाहिए। आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की खुशी में मैं ये घोषणा करता हूं कि 1 अप्रैल से जितने भी चतुर्थ श्रेणी के अस्थाई कर्मचारी हैं, वह सब परमानेंट हो जाएंगे। इनकी 3-3 हजार वेतन भी बढ़ जाएगा और यह सब नियमित हो जाएंगे।

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में माधव सिंह डाबर ने अध्यक्ष पद की शपथ ली तो, वही सत्येंद्र भूषण सिंह ने उपाध्यक्ष की शपथ ली। वन मंत्री विजय शाह ने दोनों की तरफ देखते हुए कहा कि अगर यह दोनों बनते नहीं तो यह मामला भी रह जाता। 1 अप्रैल से पहले बोर्ड की मीटिंग लेकर वन विकास निगम के अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट करेंगे। हमको लगा कि करना है तो है ही, इससे अच्छा मौका दूसरा नहीं है आप सब को ढेरों बधाई।

Recommended Video

    कांग्रेस की सरकार में भगवान भरोसे थे गरीब, लेकिन BJP सरकार में जल जमीन और जंगल के मालिक बने

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+