Betul News: महाकाल लोक जैसा मुलताई में बनेगा ताप्ती लोक, बैतूल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा
Betul Shivraj News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैसे उज्जैन में महालोक बनाया वैसे ही ताप्ती महालोक बनाएंगे। बैतूल में जितने बड़े बांध बने वो हमने बनाए जितने प्रस्तावित बांध हैं वो भी बनाए जाएंगे। मुलताई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान पहले जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार के निवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य को लेकर हालचाल जाना। इसके बाद सीएम शिवराज ताप्ती सरोवर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।
आज मुलताई में भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के पक्ष में आम सभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने ने कहा कि कमलनाथ हमेशा रोते रहते थे कि पैसा नहीं है और हमारी शिकायत करते है। हमने बहिनों के लिए
लाडली बहना योजना शुरू की जो दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। कांग्रेसियों सुन लो शिवराज सिंह चौहान बेटियों की आंखों में आंसू नहीं रहने देगा। मेरे लिए जीवित जाग्रत देवियां हैं तो मेरी बेटियां हैं।
शिवराज सिंह ने कहा मै सरकार नहीं चलाता परिवार चलाता हूं। बैतूल में मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। ये भी कहा की भांजे भंजियो को वोट से मतलब नहीं मामा से मतलब है। जलने वाले जला करें मुझे परवाह नहीं । अगर कांग्रेस आ गई तो ना लाडली रहेगी ना बहना ये वो कांग्रेस है जो महिलाओं आइटम कहते हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई उसने योजनाएं बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में ही कमलनाथ ने महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों को मिलने वाली आर्थिक मदद बंद कर दी थी। जिससे जनता को बहुत परेशानियां हुईं। यदि यह दोबारा आए तो फिर यही करेंगे। उन्होंने कहा कि बहनों के सम्मान को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने नौटंकी कहा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता क्या है और वे वास्तव में क्या सोचते हैं। सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा की और ये योजना आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर देश को कोई बचा सकते हैं तो वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।मुलताई को जिला बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि आम सहमति से मुलताई को जिला बनाएंगे। अपना आशीर्वाद सभी भाजपा प्रत्याशी को दीजिए बाकी काम मामा पर छोड़ दीजिए।
सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना उन्होंने ने कहा कमलनाथ ने पहले टिकट बांट दिए ,कपड़े फटे तो कई टिकट बदल दिए, पूरी कांग्रेस कपड़ा-फाड़ कांग्रेस हो गई है। भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications