Bhopal : अयोध्या नगर थाने के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, एयर बैग खुलने से यात्री सुरक्षित
भोपाल के अयोध्या नगर थाने के पास अनियंत्रित कार फुटपाथ से टकराकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि एयर बैग खुल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

राजधानी भोपाल में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया। अजय नगर थाने के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में 4 लोग सवार थे। फिलहाल सभी की हालत सही बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार थाना अयोध्या नगर के पास बने फुटपाथ पर स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी लोगों को पुलिस की सहायता से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।
फुटपाथ पर चढ़ी कार
भोपाल के अयोध्या नगर थाने के पास रविवार सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार को पलट कर देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड काफी अधिक थी। ड्राइवर के संतुलन खोने के कारण कार फुटपाथ पर चढ़ गई और कई मीटर घिसटते हुए सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में एयर बैग खुल जाने के कारण उसमें सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि यह कार अयोध्या नगर थाने की तरफ से मेनाल रेजीडेंसी की ओर आ रही थी। तभी ड्राइवर आपा खो बैठा और फुटपाथ पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई और रोड पर कई मीटर तक घसीटते हुए चली गई।
11 मील बाईपास पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी बाइक
वहीं राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में 11 मील बाईपास पर स्थित टोल नाके के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बताया जा रहा है कि बाइक पर 2 लोग सवार थे जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications