दोनों टीके लगवा चुके स्वामी श्यामदेवाचार्य की कोरोना से मौत, कुंभ मेले से लौटे थे जबलपुर
जबलपुर, 17 अप्रैल। कोरोना के कारण हालात बेकाबू हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में बेड कम पड़ते जा रहे हैं। धार्मिक स्थलों को अस्पतालों में बदला जा रहा है। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग भी कोरोना से संक्रमित होने से नहीं बच पा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नरसिंहपुर मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की
कोरोना की मौत हो गई। जबकि वे कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके थे। वे हाल ही हरिद्वार (उत्तराखंड) के कुंभ मेलेमें स्नान करके जबलपुर लौटे थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि 'आपके मंगलकारी विचार और पुण्य प्रयास सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे...ॐ शांति!'
24 संत पाए गए कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। मेले में भाग लेने वाले 24 संतों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके झा ने बताया कि कुंभ में शामिल संतों की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें 24 संतों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक महाकुंभ में शामिल 54 संत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications