Bhopal: सरकारी रोड पर काटे प्लॉट रजिस्ट्री लेकर पहुंचे लोगों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य, जमकर हुआ हंगामा

भोपाल की कोलार में सरकारी जमीन पर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। जहां पर भूमाफिया ने रोड की जमीन पर ही प्लॉट बेच दिए और प्रशासन ने उसकी रजिस्ट्री भी कर दी।

Surya Colony Kolar: People stopped road construction work by taking cut plot registry on government road

Bhopal News: कोलार रोड में भू माफियाओं ने किस तरह से लोगों को चूना लगाया इसकी बानगी सूर्य कॉलोनी में देखने को मिली है। भू माफियाओं ने सड़क पर प्लॉट की रजिस्ट्री कर डाली, जिससे यहां सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ गया। दरअसल पूरा मामला यह है कि सूर्या कॉलोनी शिव मंदिर से सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य 10 दिन पहले शुरू हुआ था, लेकिन अचानक करीबन आधा दर्जन से अधिक लोग प्लॉट की रजिस्ट्री लेकर पहुंच गए और सड़क का काम रुकवा दिया लोगों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण हो रहा है, वहां उनके प्लॉट है। इसलिए प्लॉट की जगह छोड़कर सड़क बनाई जाए। नीचे पूरा मामला विस्तार से जानिए...

Recommended Video

    सरकारी रोड पर काटे प्लॉट रजिस्ट्री लेकर पहुंचे लोगों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य, जमकर हुआ हंगामा
    650 प्लॉट की जगह 850 प्लॉट बेच दिए

    650 प्लॉट की जगह 850 प्लॉट बेच दिए

    राजधानी भोपाल के कोलार तहसील की सूर्या कॉलोनी में भू माफियाओं ने लोगों को सस्ते दामों पर सरकारी जमीन पर प्लॉट बेच बेच दिए अब इस जमीन पर सरकारी रोड निकल रहा है। कई सालों के बाद स्थानीय वासियों को पक्की सड़क मिलने जा रही थी लेकिन वह माफियाओं के चलते यह सड़क का काम रुक गया है। इस बीच स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाने पर हंगामा शुरू कर दिया अरे वासियों का कहना है कि सूर्य कॉलोनी सोसाइटी में काफी फर्जीवाड़ा हुआ वास्तविक रूप से यहां साडे 650 प्लॉट हैं, जबकि रजिस्ट्री 850 प्लॉट की कर दी गई। इसके चलते रोजाना कई लोग प्लॉट की लोकेशन और कागजात लेकर घूमते रहते हैं।

    20 साल बाद हो रहा है सड़क निर्माण कार्य

    20 साल बाद हो रहा है सड़क निर्माण कार्य

    रहवासियों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग का 20 साल बाद निर्माण हो रहा है। वह भी पूरा नहीं हो सका। सड़क पर प्लॉट की रजिस्ट्री कैसे कर दी गई। यह जांच का विषय है, लेकिन रहवासियों को जो नक्शा दिया गया था उसमें यहां 40 फीट सड़क दर्शाई गई थी।

    बिल्डिंग परमिशन में हो रही है जांच पड़ताल

    बिल्डिंग परमिशन में हो रही है जांच पड़ताल

    शनिवार को दोपहर में नगर निगम बिल्डिंग परमिशन शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्री के साथ नक्शे का अवलोकन किया। सारे कागजातों की जांच-पड़ताल के बाद ही सड़क निर्माण कार्य फिर से शुरू हो सकेगा। अब बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि जिला प्रशासन ने आखिर इन प्लॉट की रजिस्ट्री कैसे कर दी।

    नगर निगम के सिविल इंजीनियर ने कही जांच की बात

    नगर निगम के सिविल इंजीनियर ने कही जांच की बात

    नगर निगम के सिविल इंजीनियर मनीष कुमार ने बताया कि सूर्य कॉलोनी में 40 फीट की सड़क बनाई जा रही है। लेकिन कुछ लोग सड़क पर प्लॉट होने के कारण रजिस्ट्री लेकर आ गए। इसलिए कुछ समय के लिए सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। फिलहाल रजिस्ट्री की जांच पड़ताल हो रही है। इसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+