Sudden Cardiac arrest: ‘दिल ने फिर दिया धोखा’ भोपाल में डांस करते ऑफिसर की चली गई जान, डाक विभाग का मामला
डांस करते हुए सडन कार्डियक अरेस्ट की एक और बुरी खबर मध्य प्रदेश के भोपाल से आई हैं। पोस्टल डिपार्टमेंट में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर की मौत हो गई। मृतक विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Sudden Cardiac arrest: मध्य प्रदेश के भोपाल में वो डांस पर दिल दे बैंठे और थिरकने लगे, दोस्तों और स्टाफ के साथ नाचते-नाचते दिल ने ही धोखा दे दिया। यह केस भी पहले की तरह सामने आ चुके सडन 'कार्डियक अरेस्ट' जैसा मामला ही हैं। जिसमें पोस्टल डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर घटना का शिकार हुए। डांस करते कुछ ही पलों में वह जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा हैं।

'दिल' से दिल्लगी हर कोई करता है। लेकिन हंसती-खेलती जिंदगी के बीच दिल के के जबाब देने का सिलसिला जारी है। एमपी की राजधानी भोपाल से ऐसी ही बुरी खबर आई। जहां डाक विभाग में पदस्थ असिस्टेंट तकनीकी डायरेक्टर सुरेन्द्र कुमार दीक्षित की मौत हो गई। बताया गया कि डाक विभाग ने 34वां डाक नेशनल हॉकी टूर्नामेंट कराया था। जिसमें विभाग की देश के कई हिस्सों की टीमों की हिस्सा लिया। फाइनल मैच के एक दिन पहले विभाग के मुख्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें डिपार्टमेंट के अन्य कर्मचारी अधिकारियों के साथ सुरेन्द्र का डांस करने का मन हुआ।

उनकी फरमाइश पर 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां, तुम कहां...' गाना बजवाया। इस गाने पर सुरेन्द्र भी डांस करने लगे, थोड़ी ही देर में वह लहराते हुए जमीन में गिरे और अचेत हो गए। वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की परिस्थितियों के हिसाब से चिकित्सक इसे कॉर्डियक अरेस्ट मान रहे हैं। घटना की खबर लगते ही सुरेन्द्र के परिवार के लोग ग़मगीन हो गए। बताया गया कि ग्रामीण डाक सेवक के रूप नौकरी ज्वाइन की थी। फिर अपने काम की बदौलत प्रमोट होते हुए असिस्टेंट डायरेक्टर बने थे। उनके एक भाई भूपेंद्र दीक्षित बड़वानी में नगर पालिका सीएमओ हैं।
Recommended Video

समय-समय पर जांच जरुरी
बीते कुछ एक वर्ष में इस तरह के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा हैं। जब डांस करते या चलते फिरते सामान्य लोग कार्डियक अरेस्ट या फिर हार्ट अटैक का शिका हुए। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक शिक्षक सूर्य नमस्कार करते ऐसी ही घटना का शिकार हुए। उससे पहले भी ऐसी ही कई घटनाएं सुर्ख़ियों में रही। विशेषज्ञ चिकित्सक ऐसी स्थितियों के पीछे कई वजहें बताते हैं। उनका कहना है कि लोगों को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरुरत हैं। स्वस्थ महसूस लगने पर भी समय-समय पर जरुरी जांच कराते रहना चाहिए। ताकि किसी तरह के कॉम्प्लिकेशन होने का वक्त पर लग सकें।












Click it and Unblock the Notifications