Bhopal News: बालाजी की कृपा हुई तो भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा: बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री
भोपाल पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए माला संग भाला भी रखें।

राजधानी भोपाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित अक्षय महोत्सव में शामिल होने पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म और शास्त्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि समाज को धर्म और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। यानी माला और भाला दोनों अपने पास रखें। हमारे देवी देवता भी रखते थे। उन्होंने बुंदेलखंडी अंदाज में भोपाल वासियों को भोपाल के पागल कहा।
Recommended Video
धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम यहां प्रवचन सुनने नहीं आए हैं। हम तो भोपाल वासियों के दर्शन करने आए हैं। फिर आगे भोपाल में कथा करेंगे। उन्होंने कहा कि बालाजी की कृपा हुई तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा। जातिवाद का नाता तोड़ना होगा और हम सब को एक होना पड़ेगा।
बता दे इससे पहले चार्टर्ड प्लेन से राजधानी भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल की महापौर मालती राय और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक शर्मा ने दो बार पैर छूकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया।
सामाजिक मंचों से हुआ स्वागत
भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर आयोजित अक्षय उत्सव कार्यक्रम से पहले भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए गुफा मंदिर परिसर पहुंची यहां अलग-अलग समाज के संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मालवीय रजक समाज संघ, साहू समाज, विश्वकर्मा समाज आदि ने भी मंच लगाकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। मंदिर परिसर मंच पर 551 ब्राह्मणों द्वारा स्वास्तिक वाचन, शंखनाद, भजन कीर्तन और महाआरती कर जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत की गई।
ढोल-बाजे और शहनाई के साथ भोपाल में निकला धीरेंद्र शास्त्री का जुलूस, देखने लिए पेड़ों पर चढ़े लोग
शनिवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर विशेष चार्टर्ड प्लेन द्वारा भोपाल पहुंचे बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद लालघाटी चौराहे से हजारों की संख्या में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शिव भक्त पंडाल उज्जैन के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इसके अलावा मालवा की बैंड व ढोल-बाजे और शहनाई की धुन पर अतिथि स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ले जाया गया। भोपाल में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए लोग पेड़ों पर चढ़ गए।
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी: मुख्यमंत्री शिवराज
अक्षय उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि धर्म-संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। अब हमने एक निर्णय और लिया है कि मंदिरों की गतिविधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहेगा। जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे, बल्कि उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications