धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को छोड़ेगी नहीं शिवराज सरकार: BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती

BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा कि उज्जैन में महाकाल सवारी के दौरान छत से‎ श्रद्धालुओं पर थूकने वाले आरोपियों के घर पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है, इस कार्रवाई का साफ संदेश है कि धार्मिक सौहार्द्र बिगाडने वालों को शिवराज सरकार किसी भी कीमत पर नही छोड़ेगी।

जीतू जिराती ने कहा कि एक वर्ग विशेष के युवकों द्वारा सवारी में शामिल भक्तों पर थूका गया। इस घटना की वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल आरोपी मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर बालिक आरोपी को जेल और दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा दिया है।

bjp Jeetu Jirati said Those who tried to break the faith of crores of people, houses will be broken

जिराती ने कहा कि आज स्थानीय प्रशासन ने सौहार्द्र बिगाड़ने वाले आरोपी के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया है। जिराती ने कहा कि भगवान महाकाल की सवारी प्रत्येक हिंदू की आस्था का केंद्र बिंदु है। जिन्होंने करोड़ों लोगों की आस्था को तोडने का प्रयास किया उनके घर टूटेंगे।

जीतू जिराती ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान स्पष्ट संदेश दे चुकें है कि मध्यप्रदेश की धरती पर गलत मनसूबे रखने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को छोडा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि जब खरगोन मे घटना होती है तो कांग्रेस नेता ट्वीट करते है और घटना पर राजनीति करते है। लेकिन उज्जैन की इस घटना पर पूरी कांग्रेस मौन हैं क्योंकि घटना में एक विशेष वर्ग के युवक शामिल हैं।

जीतू जिराती ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति अपनी सहूलियत को देखकर करती है। कांग्रेस के नेता अपनी सहूलियत से चुनावी हिंदू बनते हैं। इसलिए कांग्रेस इस घटना पर मौन है। लेकिन देश की जनता कांग्रेस नेताओं को पूरी तरह समझ चुकी है।

बता दे उज्जैन में सावन और भादो माह के सोमवार पर निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी जब शहर के अलग-अलग मार्गों से निकल रही थी, तभी कुछ युवकों ने मकान की छत पर से खड़े होकर सवारी में शामिल भक्तों पर थूक दिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए था, जिसके बाद युवकों को हिरासत में लेकर इस कार्रवाई को किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+