MP : त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भाजपा की कैसे हुई शानदार जीत, भाजपा प्रवक्ता ने बताए अहम् बिंदु

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणामों में भाजपा को मिली शानदार जीत। भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि मोदी की नीतियों से हुआ 'भाजपा मय देश' भाजपा मय प्रदेश'।

भोपाल,29 जुलाई। मध्य प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणामों में भाजपा द्वारा कांग्रेस को दिए गए क्लीन स्वीप के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की न्यू इंडिया विजन, मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान की सेवा और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की चुनावी रणनीति का ही परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर साबित किया है कि भाजपा आज हर नागरिक के दिल में अपनी विशिष्ट जगह बना चुकी है। डॉ. केसवानी ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा भाजपा को शहर की पार्टी कहकर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में भी भाजपा ने उतनी सफलता प्राप्त नहीं की जितनी आशंका जताई जा रही थी, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा आज देश और प्रदेश के कोने कोने में बैठे लोगों की दिल में जगह बना चुकी है। आइए जानते हैं भाजपा की इस जीत के प्रमुख कारण।

MP त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भाजपा की शानदार जीत

65 हजार बूथों पर पहले डिजीटली फिर प्रत्यक्ष किया निरीक्षण

डॉ. केसवानी ने बताया कि इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर भाजपा पहले डिजीटली पहुंची। बूथों के डिजीटल निरीक्षण के बाद भी कार्यकर्ता घर पर नहीं बैठे, बल्कि प्रत्यक्ष पहुंचकर बैठकें ली। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और न्यू इंडिया विजन को प्रदेश के कोने कोने में पहुंचाया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 15 सालों की सेवा की जानकारी भी हर बूथ तक और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई गई। यह सीएम श्री शिवराज की मेहनत का ही परिणाम है,
जिसके कारण प्रदेश विकास के मामले में नए कीर्तिमान रच रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वीडी शर्मा की कुशल रणनीति के कारण ही भाजपा ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

कुछ इस तरह रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चुनाव परिणाम

कुल जिला पंचायतों की संख्या : 52
भाजपा : 41
कांग्रेस : 10
कोर्ट स्टे : 01

कुल जनपद पंचायतों की संख्या : 313
भाजपा : 227
कांग्रेस : 65
अन्य : 21
कोर्ट स्टे : 01

कुल ग्राम पंचायतें : 22924
भाजपा समर्थित : 20613

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+