व्यापमः सिंधिया ने मांगा शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा

sindhiya-demand
भोपाल। कांग्रेसी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मांग की है कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देदें। उनकी यह मांग व्यापम घोटाले में शिवराज सिंह की कथित भूमिका पर उठा तमाम सवालों के बाद सामने आई है। मध्य प्रदेश परीक्षा मंडल घोटाले में करीब २ हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। जिसमें फर्जी पैसा व सिफारिश के जरिए हजारों भर्तियां हुई हैं।

गौरतब है कि सबसे पहले इस घोटाले के बारे में एफआईआर 2006 में दर्ज हुई थी। जिसके कुछ सालों बाद इस घोटाले की परतें एक एक कर खलने लगी हैं। अब भाजपा व मुख्यमंत्री से जुड़े कई लोगों के नाम भी इस घोटाले में सामने आने लगे हैं।

आपको बता दें कि इस घोटाले में आरएसएस के सदस्यों के नाम आने के बाद तो राजनीतिक गलियारे में हड़कम्प मच गया था चारो तरफ मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरु हुए। इसी बीच यह भी खबर है कि राजनीतिक दबाव के चलते आरएसएस अब अपने कई सदस्यों पर कार्रवाई करने का मान बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+