MP Latest News : पहली बार पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ चली कॉम्बिंग ग़श्त, DGP सुधीर सक्सेना उतरे सड़कों पर
राजधानी भोपाल में बीती रात पाजी बार कांग्रेस की गई। जिसमें 1200 पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा गया। पहली बार DGP के निर्देश पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात पूरे प्रदेश में कॉम्बिंग गस्त की गई।

डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात पूरे प्रदेश में कॉम्बिंग गस्त की गई। इस दौरान पुलिस ने हजारों वारंटियों की धरपकड़ की। डीजीपी भी इस दौरान सड़कों पर उतरे। जी भोपाल के हनुमानगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र की कॉम्बिन गस्त में शामिल हुए। प्रदेश के सभी जिलों में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक कांबिंग गस्त चलती रही। इस दौरान पुलिस ने फरार वारंटियों की जहां धरपकड़ की, वही आदतन और निगरानी शुदा बदमाशों के घर जाकर भी उन्हें चेक किया। इस दौरान कई बस्तियों में भी पुलिस पहुंची और वहां रहने वाले बदमाशों की तलाश की सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में की गई धरपकड़ की जानकारी पुलिस मुख्यालय भेज रहे हैं।
Recommended Video

987 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार
भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बीती रात कॉम्बिंग गस्त को लेकर अधिकारियों ने 1200 पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी फरार वारंटियो की धरपकड़ में जुट गए थे। बता दे राजधानी में पांचवीं बार कॉम्बिंग गस्त की गई थी। कार्रवाई के दौरान 200 गाड़ियों में 1200 पुलिसकर्मियों ने शहर में रात भर घूमते हुए कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार 987 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली को एक साल पूरा
राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के 1 साल पूरा होने के बाद शनिवार रात 12 बजे रविवार सुबह 6 बजे तक बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई चलती रही। करीब 6 घंटे की कार्रवाई में 483 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए और 467 स्थाई वारंटी और 37 जिला बदर समेत करीब कुल 987 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हर थाने में बनाई गई पांच-पांच पुलिसकर्मियों की टीम
भोपाल पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम की दिशा में समीक्षा लगातार की जा रही है इसी के तहत गिरफ्तारी व स्थाई वारंट तामील के लिए कॉम्बिंग गस्त को अंतिम रूप दिया गया। इसके लिए हर थाने से पांच-पांच पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। पुलिस कमिश्नर व एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर की मॉनिटरिंग में हर जोन के डीसीपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शनिवार रात को गश्त शुरू की थी।

बदमाशों को नहीं लगी भनक
इस कॉम्बिंग गस्त को एक प्रशिक्षण के रूप में लिया गया। कमिश्नर प्रणाली में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आपात परिस्थितियों में कम समय में अधिक से अधिक बल को एकत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सख्त की जा सके, इसलिए यह औचक कार्रवाई की गई थी। राजधानी भोपाल में इस कार्रवाई की बदमाशों को भनक तक नहीं लगी और उन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान जिला बदर इरफान नंगे नाम का बदमाश पुलिस के हाथ लग गया।












Click it and Unblock the Notifications