MP स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सीधी की अंशिका गुप्ता ने झटके 4 गोल्ड मेडल
सीधी, 7 अगस्त। जिले की बेटी अंशिका गुप्ता ने मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि महज़ 17 वर्षीय अंशिका गुप्ता ने 10 मीटर एयर राइफल "आईएसएसएफ महिला" वर्ग की खिलाड़ी हैं। अंशिका वर्तमान में डॉक्टर करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में ट्रेनिंग कर रही हैं।

हाल ही मे अंशिका गुप्ता ने 25वीं मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट किया था जो की इन्दौर के द एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनैशनल स्कूल में 31 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगी।
मेडल किए अपने नाम
1- आईएसएसएफ 10 मीटर जूनियर (महिला) (टीम)- गोल्ड मेडल
2- आईएसएसएफ 10 मीटर (महिला) (टीम)- गोल्ड मेडल
3- आईएसएसएफ 10 मीटर पीप साइट यूथ (महिला) (इंडिविजुअल ) - गोल्ड मेडल
4- आईएसएसएफ 10 मीटर पीप साइट (महिला) (इंडिविजुअल) - गोल्ड मेडल
5- आईएसएस एफ 10 मीटर पीप साइट जूनियर (महिला) (इंडिविजुअल)- सिल्वर मेडल
अंशिका गुप्ता मुख्यालय सहार के प्रतिष्ठित व्यवसायी पूजा फर्नीचर के संचालक विश्वनाथ गुप्ता छोटू की बेटी हैं। उनकी इस सफलता से पूरे जिला समिति विंध्य क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications