Sidhi accident: स्कूली बस ने 5 लोगों को कुचला, 2 की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया रोड जाम
सीधी, 24 जुलाई। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक अनियंत्रित स्कूल बस की टक्कर से शनिवार को कुबरी गांव में एक महिला सहित एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। वहीं इन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में ग्रामीणों ने रविवार को नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया, जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

जानकारी के अनुसार रविवार को ग्रामीणों ने रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढौरा गांव से निकालने वाली सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन ग्रामीणों ने शुरू कर दिया, उन्होंने प्रदर्शन करते हुए उक्त घटना की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर चौकी प्रभारी बम्हनी को निलंबित करने की मांग करने लगे। उधर चक्काजाम की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एएसपी ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी।

पुलिस चौकी बम्हनी अंतर्गत कुबरी ग्राम पंचायत में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूल बस से हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि शव लेकर गांव जाने के लिए महकमे के जिम्मेदार शव वाहन तक नहीं दिला पाए। किराए के ऑटो में बीच वाली सीट पर महिला का शव रखा गया था, तो पीछे सामान रखने वाली जगह में बच्ची का चाचा गोद मे शव लेकर बैठा था।

स्थानी ग्रामीण जनों की मानें तो परिजनों द्वारा शव वाहन की मांग की गई थी, लेकिन मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शव वाहन सेमरिया और चुरहट अस्पताल में नहीं है। ऐसी स्थिति में जिला मुख्यालय या रामपुर नैकिन सीएचसी से वाहन मंगाना पड़ेगा, अधिकारियों की बात सुनकर परिजन ने गांव के ही एक ऑटो को बुलवाया और उसी में दोनों शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। हालांकि परिजनों को चौकी प्रभारी सेमरिया द्वारा सरकारी वाहन से गांव तक पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications