Rewa News: कांग्रेस को बड़ा झटका, श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी BJP में शामिल
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक कांग्रेस को विंध्य क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है दरअसल, कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दे सिद्धार्थ तिवारी 2019 की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होना है, लेकिन उससे पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच दल बादल का दौर जारी है। आज विंध्य क्षेत्र से कांग्रेस के युवा नेता सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस के लिए ये सबसे बड़ा झटका है। क्योंकि सिद्धार्थ तिवारी के दादा श्रीनिवास तिवारी का का नाम आज भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार है और बघेलखंड में कांग्रेस के नेता श्रीनिवास तिवारी के परिवार से बड़ी संख्या में जुड़े हुए हैं।

बात दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में काग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पौत्र, काग्रेस के नेता सुंदर लाल तिवारी के पुत्र सिद्धार्थ तिवारी और कांग्रेस के गुनौर विधानसभा के पूर्व विधायक कुंदर चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान
बता दे 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान विंध्य क्षेत्र से हुआ था। अभी हाल ही में न्यूज़ चैनलों के सर्वे में कांग्रेस के क्षेत्र में बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन अब सिद्धार्थ तिवारी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस का यह ग्राफ काम हो सकता है। भाजपा के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी अब तक कांग्रेस का दामन नहीं थामा है। इसलिए अब ये माना जा रहा है कि कांग्रेस की दूसरी सूची में विंध्य क्षेत्र से कई चुकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications