किसानों को छला, बहनों को धोखा दिया, कांग्रेस नहीं कर सकती विकासः शिवराज सिंह चौहान

BJP Balaghat News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महाकौशल क्षेत्र में बीजेपी को मजबूत करने के इरादे से बालाघाट में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश की क्या हालत थी, सभी ने देखी है। सड़कें खराब थी, बिजली नहीं थी, किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था।

सीएम ने कहा कि 15 महीने वाली कांग्रेस की सरकार ने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को कर्जदार बना दिया। बहनों को छला। जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस देश-प्रदेश का विकास नहीं कर सकती, ये काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। अगर आप को बीजेपी पर विश्वास है, प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है, शिवराज मामा पर विश्वास है तो आने वाले चुनावों में भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

Shivraj Singh Chouhan statement Farmers cheated, sisters cheated, Congress cannot do development:

सीएम शिवराज ने अगले साल से समर्थन मूल्य पर गर्मी की धान की खरीदी करने, स्कूलों के टॉपर छात्रों को भी स्कूटी देने तथा सितम्बर माह में बालाघाट में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किए जाने तथा 1 लाख के बाद 50 हजार और सरकारी भर्तिया किये जाने की घोषणाएं भी की। सभा को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे ने भी संबोधित किया। सभा के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती की वीरगाथा और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है: CM

सभा को संबोधित करते हुए CM शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का उदय हो रहा है। कांग्रेस के जमाने में छोटे-छोटे देश हमें आंखें दिखाते थे। लेकिन अब अगर चीन भी हमें आंखें दिखाने की कोशिश करता है, तो हमारे सैनिक चीनियों की गर्दन तोड़कर चीन में फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी नहीं होते, तो क्या कोविड की वेक्सीन इतने जल्दी बन पाती? बीसियों साल लग जाते। मोदी के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ वेक्सीन बनाई, बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी दी।

सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी अभी अमेरिका में हैं और कल सारी दुनिया में योग की धूम रही। कांग्रेसियों को छोड़कर अन्य सभी ने योग किया। पता नहीं कांग्रेस को योग से क्या दिक्कत है ? चौहान ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का जो कायाकल्प हो रहा है, वह विरोधियों को रास नहीं आ रहा। इसलिए वे उनकी आलोचना करते हैं, गालियां देते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है।

भाजपा ही कर सकती है हर वर्ग का कल्याण और विकास: CM

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है, विकास की झड़ी लगी है। किसानों को इतना पानी मिल रहा है कि गर्मी में भी धान की खेती कर रहे हैं। क्या कांग्रेस के समय में संभव था? कांग्रेस किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर लोन देती थी, हम 0 प्रतिशत पर दे रहे हैं। कांग्रेस के कर्जमाफी के झूठे वादे से किसान डिफाल्टर हो गए। हमारी सरकार ने किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतारने का वचन दिया। प्रधानमंत्री मोदी जी किसानों को 6 हजार रुपये सम्मान निधि देते हैं, हमने भी पहले 4 हजार रुपये दिए और अब हम भी 6 हजार देंगे, यानी हर किसान को साल भर में 12 हजार रुपये मिलेंगे। हमने बालाघाट जिले की 3.25 लाख बहनों के खातों में 1000 रुपये डाले हैं। कांग्रेस ने तो बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को मिलने वाली राशि भी बंद कर दी थी। बच्चों के लेपटॉप छीन लिए थे, संबल योजना बंद कर दी थी, कन्यादान योजना की राशि नहीं दी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए हमारी सरकार के खजाने में पैसे की कमी नहीं है। हम लाडली बहनों को मिलने वाली राशि भी 3000 रुपये तक बढ़ाएंगे।

मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में नया इतिहास रचा : विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित विकास की नई गाथा लिखी है। नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रसाद नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेश में विकास का नया इतिहास रचा है। सुशासन देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम केन्द्र से 1 रुपये भेजते हैं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चले जाते हैं। गरीब हितग्राही के हाथों में सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचता है। कांग्रेस सरकार में दलाल और बिचौलिये काम करते थे। पीएम के रूप में जब मोदी जी आएं तो उन्होंने देश में 45 करोड़ जन-धन खाते खोलकर बिचौलियों को खत्म कर दिया और आज गरीब के लिए केंद्र सरकार की और से भेजा गया पूरा 1 रुपया गरीबों तक पहुंचता है। डीबीटी के माध्यम से मोदी जी ने पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बना दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत 10 जून को एक हज़ार रुपये बहनों के खाते में भेजे है, तो 999 नहीं पूरे 1 हजार रूपये सिंगल क्लिक में बहनों के खाते में पहुंचे।

अटल जी ने गांव को सड़को से जोड़ा, मोदी जी हर घर तक नल से जल पहुंचा रहें

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी गरीबों की चिंता नहीं की। जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने झोपड़ी में रहने वाले गरीबों का दुःख दर्द को समझा और उसके लिए पीएम आवास योजना बनाई। बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मोदी ने साढ़े तीन करोड़ गरीब लोगों को पक्का मकान देने का कार्य किया है। वही कोई कोई गरीब इलाज से वंचित न हो इसके लिए आयुष्मान भारत योजना का सुरक्षा कवच मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी ने जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को आकंठ भ्रष्टाचार में डुबो दिया था

2003 के पहले बंटाधार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को आकंठ भ्रष्टाचार में डुबो दिया था। जनता सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। 2003 के बाद जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो मध्यप्रदेश विकास की और अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 महीने रही कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, तीर्थ दर्शन और कन्यादान योजना जैसी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनका हक़ छीनने का काम किया। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के जरिए मध्यप्रदेश के गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। योजनाओं के माध्यम से हर गरीब को सशक्त करने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+