Bhopal News: लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, साढ़े 6 लाख से अधिक फॉर्म हुए जमा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बिना योजना में अब तक साढ़े 6 लाख से अधिक फॉर्म भरे जा चुके है।

एमपी में लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना में साढ़े 6 लाख से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल में पौधारोपण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म पूरे प्रदेश में भरना प्रारंभ हो गए हैं। बहनों में इस योजना के लिए असीम उत्साह है। मात्र तीन दिनों में 6 लाख 96 हजार 522 आवेदन भरे जा चुके हैं।

Recommended Video

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक 6 लाख 96 हजार 522 भरा चुके फॉर्म: CM शिवराज

    कमलनाथ पर साधा निशाना

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फि कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि हमने युवा नीति में फैसला किया कि 1 हजार जनजातीय युवा कलाकारों को तीन महीने के लिए प्रतिमाह ₹10 हजार मानदेय पर फैलोशिप प्रदान की जाएगी। कमलनाथ ने कहा था कि मध्यप्रदेश की जनजातीय लोक कलाओं के संवर्धन के लिए लोककला शाला की स्थापना करेंगे, रंगमंच की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे।

    इंदौर पुलिस को बधाई

    वहीं सीएम शिवराज ने सिटीजन कॉप एप्लीकेशन को लेकर इंदौर पुलिस को बधाई भी दी उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस ने सिटीजन कॉप के साथ मिलकर एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते ही अपराधी का सारा बायोडाटा सामने आ जाएगा। इस तकनीक से खुलेआम घूम रहे अपराधियों में ख़ौफ पैदा होगा और वह आसानी से पकड़े जा सकेंगे। इस नवाचार के लिए इंदौर पुलिस को बहुत-बहुत बधाई।

    भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी को निर्देश दिए हैं कि लाडली लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन जमा हो हो रहे फॉर्म को लेकर लगातार निरीक्षण करते रहे। कलेक्टर लवानिया ने कंट्रोल रूम स्थापित करने और सभी फॉर्म जमा करने वाले केंद्रों से इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा घर घर जाकर भी लाडली बहना योजना के संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+