लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या थकते नहीं हो, मैं कहता हूं कि मुझे थकने का हक ही नहीं : CM शिवराज सिंह चौहान

धार में सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की सेवा के लिए है। मैं खुद सेवक हूं। मुख्यमंत्री जनता का पहला सेवक है। मुझे थकने का हक नहीं है। 8.50 करोड़ जनता की जिसको चिंता करनी है वह थक कैसे सकता है?

Shivraj Singh Chouhan : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के धार में आज रोड शो किया। इस दौरान पीएम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकास यात्रा में सीएम शिवराज ने कहा कि यह शहर ऐतिहासिक और अद्भुत है। मां सरस्वती की कृपा यहां बरसती है। धार का जितना विकास किया है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।

धार में शिवराज ने अपने लगातार काम करने को लेकर कही बड़ी बात

इस दौरान सीएम शिवराज में पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सवा साल के लिए कमलनाथ आए थे। उन्होंने धार के किए कुछ भी नहीं किया। आजकल वो रोज ट्वीट करते हैं कि ये कर दूंगा, वो कर दूंगा। कांग्रेसी और कमलनाथ जब सरकार में थे तब एक नहीं अनेक पाप किए थे। मेरे भांजे-भांजियों का लैपटॉप छीन लिया, मेधावी बच्चों की फीस भरना बंद कर दिया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी। इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुआ। इन्वेस्टर्स समिट में ₹15 लाख 42 हजार 550 करोड़ के निवेश का संकल्प उद्योगपतियों ने लिया है। जिसमें से डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा धार जिले में जाएगा।

Recommended Video

    लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या थकते नहीं हो, मैं कहता हूं कि मुझे थकने का हक ही नहीं :शिवराज सिंह चौहान

    धार में सीएम शिवराज ने अपने लगातार काम करने को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं जनता का प्रथम सेवक हूं। मैं अठारह-18 घंटे काम करता हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या थकते नहीं हो? मैं कहता हूं कि मुझे थकने का हक ही नहीं है, जिसको साढ़े 8 करोड़ जनता की चिंता करनी हो, वो कैसे थक सकता है। प्रदेश भर में 29 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अकेले धार जिले में 2 लाख नौजवान बेटे-बेटियों को रोजगार मिलेगा।

    सीएम शिवराज ने कहा कि धार में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। धार आगे बढ़े, प्रगति और विकास करे। इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। धार के विकास के द्वार खोले जाएंगे। हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए है। हमने सीएम जनसेवा अभियान चलाया और तय किया कि जनता दर-दर की ठोकरें नहीं जाएगी। वार्डों तथा पंचायतों में शिविर लगाए और मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि 15 हजार लोगों के नाम अलग-अलग योजनाओं में जोड़ दिए गए हैं। मेरे भाइयों-बहनों, आपसे निवेदन करने आया हूं कि अपना आशीर्वाद देकर भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका बनाना, ताकि विकास के कार्य अवरुद्ध न हों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुगमता से आप तक पहुंचता रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+