मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ला सकती है अवैध कॉलोनियों को वैध करने का अध्यादेश

भोपाल, 5 जुलाई। नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। खबर मिल रही है कि शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए अध्यादेश लाने जा रही है। इसको लेकर 6 जुलाई 2021 यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा, अगर मंजूरी मिलती है तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

Shivraj Singh Chouhan government in Madhya Pradesh is preparing to bring an ordinance to legalize illegal colonies

दरअसल, मार्च 2021 को कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्तावित बिल को मंजूरी दी जा चुकी है और अब प्रदेश में 6,876 अवैध कॉलोनियां नियमित करने के विधेयक को अध्यादेश के माध्यम से लागू करने की तैयारी है। इसके प्रारूप को मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके माध्यम से 1869 अनाधिकृत (अवैध) कॉलोनियों को नियमित करने का अधिकार निकायों को मिलेगा। इसके पहले 5000 से ज्यादा कॉलोनियों को शुल्क लेकर नियमित किया जा चुका है। इनका प्रबंधन नगरीय निकायों ने अपने हाथ में ले लिया है पर तीन जून 2019 के बाद से कोई अवैध कॉलोनी नियमित नहीं हुई क्योंकि हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नगर पालिका कॉलोनाइजर संबंधी शर्तों के एक नियम को रद्द कर दिया था।

बता दे कि नए साल के मौके पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मध्य प्रदेश की अवैध कॉलोनियां वैध की जाएंगी। इसके लिए शिवराज सरकार जल्द विधेयक (Bill) लेकर आएगी।वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा था कि मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के‍ लिए अधिनियमों एवं नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में करीब 6,876 अवैध कॉलोनियां हैं। जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल में अवैध कॉलोनियां सबसे ज्यादा हैं। अगर निकाय चुनाव से पहले शिवराज सरकार द्वारा इन कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया तो ये बीजेपी के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती है। वही आगामी विधानसभा चुनावों की भी राह आसान हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+