शिवराज पर पड़ी केजरीवाल की छाप, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नबंर जारी

आप की कार्यशैली से प्रभावित मध्य प्रदेश सरकार ने भी आप के नक्शे-कदम पर चलते हुए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया और जनता दरबार लगाने का फैसला किया। उन्होंने कई सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर वहां के कामोॆं की जानकारी ली और सड़क निर्माण की गुणवत्ता को जानने के लिए एक सड़क की खुदाई भी करवाई।
मुख्यमंत्री शिवराज ने भ्रष्टाचार की शिकायतें करने के लिए हेल्पलाइन नंबर ‘9009133322' जारी किया और लोगों से इस नंबर पर सुझाव भी मांगे है। आप के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह शिवराज सिंह चौहान अब भोपाल की सड़कों पर घूमते नजर आएं।सीएम के औचक निरिक्षण से पहले शहर में कहीं भी ट्रैफिक नहीं रोकी गई। ये पहला मौका था जब सीएम शिवराज इस तरह से भोपाल की सड़कों पर निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications