CM Shivraj Singh Chouhan ने 27 हजार श्रमिक परिवारों को बांटे संबल के 605 करोड़ रुपए, रीवा में हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रीवा से 27000 श्रमिक परिवारों के खाते में 605 करोड़ रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।

Shivraj Singh Chouhan distributed 605 crore rupees of Sambal to 27 thousand labor families, in Rewa

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना 2 और मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के तहत प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों को 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता का सिंगल क्लिक से वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के श्रमिकों के हित में राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्हें इनका लाभ मिले, इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संबल गरीबों के कल्याण की योजना है। संबल योजना में हमने तय किया कि ऐसे मेधावी बेटा-बेटी जो गरीब हैं, उनकी पढ़ाई की व्यवस्था हम करेंगे। साथ ही बेटा-बेटी को जन्म देने से पहले गरीब बहन के खाते में ₹4 हजार तथा जन्म देने के बाद ₹12 हजार डालेंगे।

 मऊगंज में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन

मऊगंज में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन

रीवा जिले के मऊगंज के शासकीय सहित केदारनाथ महाविद्यालय मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अनुग्रह राशि सिंगल प्लीज से श्रमिक परिवारों के खाते में अंतरित की। योजना में निर्माण श्रमिकों के 3509 पर चरणों में 75 करोड़ और संबल योजना के 23 हजार 801 प्रकरण में 530 करोड़ रुपए की सहायता राशि हितग्राही के खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने मऊगंज में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2 के तहत लाभान्वित किसानों के साथ विविधीकरण पर भी चर्चा की।

कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी थी: CM शिवराज

कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी थी: CM शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि संबल योजना में हमने तय किया कि ऐसे मेधावी बेटा-बेटी जो गरीब हैं, उनकी पढ़ाई की व्यवस्था हम करेंगे। लेकिन कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी। 75 लाख लोगों के नाम काट दिए और गरीबों का हक मारा। लैपटॉप तो मिलेगा ही, साथ ही जो बेटी गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में सबसे ज्यादा अंकों के साथ उत्तीर्ण होगी, उसे ई-स्कूटी भी प्रदान की जायेगी। भाजपा की सरकार में कोई भी गरीब वंचित नहीं रहेगा। 27,300 से अधिक लोगों के खाते में ₹605 करोड़ डाले हैं। गरीबों की जिंदगी में नया उजाला लाने के लिए हम अभियान चला रहे हैं।

Recommended Video

    CM शिवराज सिंह चौहान ने 27 हजार श्रमिक परिवारों को बांटे संबल के 605 करोड़ रुपए, रीवा में हुआ कार्यक्रम
    दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹4 लाख

    दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹4 लाख

    गौरतलब है कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा मध्य प्रदेश शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹4 लाख एवं सामान्य मृत्यु होने पर ₹2 लाख की सहायता दी जाती है। स्थाई अपंगता पर ₹2 लाख आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार सहायता के रूप में ₹5 हजार प्रदान किए जाते हैं।

    महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में ₹16 हजार

    महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में ₹16 हजार

    संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में ₹16 हजार दिए जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है। प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए संबल अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई ये योजना वास्तविक अर्थों में श्रमिकों का संबल है। योजना का देश के कई राज्यों में अनुकरण भी किया जा रहा है। प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिए भी मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा 18 योजनाएं संचालित की जा रही है।

    मऊगंज 53वां जिला बनेगा: CM

    मऊगंज 53वां जिला बनेगा: CM

    रीवा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि नईगढ़ी, मऊगंज, हनुमना तथा देव तालाब को मिलाकर मऊगंज मध्यप्रदेश का 53वां जिला होगा। मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जाएगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+