Bhopal news: पूर्व सीएम शिवराज के गाने पर जमकर थिरके दीपक जोशी, याद आए पुराने दिन
मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों अपने अलग रंग में नजर आ रही है, जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ नेता मौज मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान दोस्ती का गीत गुनगुना रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस नेता दीपक जोशी थिरक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मिलन समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता दीपक जोशी समेत तमाम दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे।

कुछ ऐसा है वीडियो
इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सियासत से थोड़ा पीछे हटकर दोस्तों के साथ दिन बिता रहे हैं, जहां दिल्ली में आयोजित हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मिलन समारोह में शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज देखने मिला। यहां शिवराज सिंह चौहान ने हाथ में माइक थाम कर दोस्ती का गीत गुनगुनाया, तो वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के दोस्ती गीत पर कांग्रेस नेता दीपक जोशी थिरकते नजर आए। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की दोस्ती का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मध्य प्रदेश की सियासत में इसे अलग नजरिया से भी देखा जा रहा है।
दोनों की दोस्ती के चर्चे
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता दीपक जोशी के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है, लेकिन इस दोस्ती में उस वक्त खटास पैदा हो गई, जब विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी ने BJP छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं इसके बाद दोनों ही नेताओं के रास्ते अलग-अलग हो चले थे, जहां लंबे वक्त के बाद दोनों नेता एक साथ नजर आए हैं। यहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गाए गाने पर दीपक जोशी थिरकते नजर आए तो वहीं दोनों नेता एक-दूसरे के साथ भोजन करते भी नजर आ रहे थे। बहरहाल, सियासत से परे इस दोस्ती का कितना प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई देता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Lok sabha Election के लिए कांग्रेस का खास प्लान, MP में आधे युवा और आधे दिग्गज चुनाव लडेंगे












Click it and Unblock the Notifications