Lok sabha Election के लिए कांग्रेस का खास प्लान, MP में आधे युवा और आधे दिग्गज चुनाव लड़ेंगे

Loksabha Election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए BJP और कांग्रेस दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं, जहां दोनों ही दलों की ओर से लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है।

राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें तमाम दिग्गज नेता उपस्थित रहे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव का खास प्लान तैयार किया गया है, तो वहीं प्रदेश की सभी 29 सीटों को किस फार्मूले के तहत जीता जाए, इस रणनीति पर जोर दिया गया है।

Bhopal

जीत का खास प्लान तैयार

राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अलग-अलग फार्मूले पर सहमति बनी है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीट है, जिनमें से आधी सीटों पर युवा प्रत्याशियों को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी, तो वहीं आधी सीटों पर कांग्रेस दिग्गज नेताओं पर भरोसा जताएगी। राजधानी भोपाल में हुई बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, जहां सभी ने मिलकर लोकसभा चुनाव में जीत का खास प्लान तैयार किया है।

प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा

राजधानी भोपाल में आयोजित हुई बैठक का हिस्सा बने कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया ने बताया कि, फीडबैक के आधार पर ही प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों का पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा, जहां से शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेगा। मध्य प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है, जहां आने वाले दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि, 15 मार्च के आसपास आचार संहिता लगने की संभावना जताई जा रही है, जिससे पहले कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने का मन बना रही है।

ये भी पढ़े- Indore news: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, संजय शुक्ला या विशाल पटेल में से किसे मिलेगा टिकट, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+