सीएम शिवराज को राहुल गांधी की मानसिक उम्र पर संदेह, बोले, 'आए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास'
सीएम शिवराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी जी की मानसिक आयु पर मुझे सदैव संदेह होता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पौधारोपण करने के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज ने राहुल गांधी की मानसिक उम्र को लेकर तंज कसा है। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी जी की मानसिक आयु पर मुझे सदैव संदेह होता है। उन्हें यह पता ही नहीं कि संसद क्यों होती है, राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में क्या था। वही प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को होल्ड रखने को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस होल्ड पर रखी हुई है। जनता भी इस बार कांग्रेस को होल्ड पर रखने वाली है।
बता दे मंगलवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी और गौतम अडानी के बीच रिश्ते को लेकर सवाल खड़े किए थे यह राहुल गांधी ने पूछा कि पीएम मोदी की विदेश यात्राओं में कितनी बार अडानी उनके साथ यात्रा पर गए। इस दौरान राहुल गांधी ने ये भी पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी कितनी विदेश यात्राओं के तुरंत बाद गौतम अडानी ने उस देश की यात्रा की। इसके बाद राहुल गांधी ने एक और सवाल दागते हुए कहा कि ऐसा कितनी बार हुआ कि जब मोदी जी किसी विदेश यात्रा पर गए हो और गौतम अडानी ने उनसे उस देश में मुलाकात की हो इसी को लेकर आज पत्रकारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल जी आए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की मानसिक आयु पर मुझे सदैव संदेह होता है। उन्हें ये पता ही नहीं कि संसद क्यों होती है, राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में क्या था। उन्होंने कहा कि राहुल से पूछना चाहता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत को तोड़ने वाले ही क्यों आपके इर्द-गिर्द थे।
Recommended Video
सीएम शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि तुम तो वादा करके भूल जाते हो। कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है। कमलनाथ ने विशेष कृषि क्षेत्र विकसित करने के साथ एक ही स्थान पर कृषि उपकरण, बीजोपचार, मिट्टी परीक्षण व भंडारण की सुविधा देने और इन क्षेत्रों को मंडी कर से मुक्त रखने का वादा किया था। यह वादा क्यों पूरा नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications