Bhopal News: शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी के पावन पर्व पर कंकाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी के पावन पर्व पर विदिशा के किलेंदर स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मंडली के साथ जमीन पर बैठकर भजन भी गाए।

पूर्व सीएम ने कहा कि, राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं राम हमारे रोम-रोम में रमें हैं हर सांस में बसें हैं। बिना राम के ये देश पहचाना नहीं जा सकता। शिवरा ने कहा कि मैं भगवान से सिर्फ यही मांगता हूं कि, मुझे धन, बल, विद्या, स्वर्ग और मुक्ति नहीं चाहिए, मुझे तो मरने के बाद बार-बार इसी जनता के बीच पैदा करना ताकि सेवा कर सकूं। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है।

Shivraj Singh Chauhan visited Kankali Mata temple on the holy festival of Ram Navami

कांग्रेस में कुछ नहीं बचा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस की सबड़े बड़ी नेत्री मैडम सोनिया ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। रायबरेली से इंदिरा जी भी चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब रायबरेली से कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ते थे लेकिन वो भी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं, रणछोड़दास बन गए हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने तो चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है क्योंकि उन्हे पता है कि, हम हार जाएंगे। अब कांग्रेस समाप्ति की ओर है, कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस के अच्छे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर देश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहें हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, कांग्रेस के जो नेता खुद अपना क्षेत्र छोड़क भाग रहें हों वो दूसरों को क्या जिताएंगे।

पैसा नहीं, बहनों का मान-सम्मान है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं जब सांसद विधायक नहीं था तब भी बेटियों की शादी करवाता था लेकिन उस वक्त 21 या 31 बेटियों की ही शादी करवा पाते थे। आप सभी का आशीर्वाद मिला तो मुख्यमंत्री बन गया और कन्या विवाह योजना के तहत लाखों बेटियों की शादी करवाई। ऐसे ही लाड़ली बहना योजना बनाई और एक झटके में 1 करोड़ 32 लाख बहनों के खाते में पैसे डाले। इस योजना ने बहनों की जिंदगी बदल दी। ये पैसा नहीं है बल्कि बहनों का मान-सम्मान हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, लाड़ली बहना योजना ऐसी है कि, हर राज्य को लागू करना पड़ेगा।

Shivraj Singh Chauhan visited Kankali Mata temple on the holy festival of Ram Navami

चौहान ने कहा कि, आज नवमी पर एक संकल्प और है कि, बहनों को लखपति दीदी बनाना है, लखपति का मतलब घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा हो, बहनों को लखपति बनाकर ही चैन की सांस लूंगा।

विदिशा बनेगा आदर्श लोकसभा

पूर्व मुख्यशमंत्री चौहान ने कहा कि, विदिशा संसदीय क्षेत्र को मिलकर आदर्श लोकसभा बनाना है। आप जीत का रिकॉर्ड बनाएं, मैं विकास का रिकॉर्ड बनाउंगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अद्भुत काम करना है, योजनाओं का आदर्श क्रियान्वयन करना है। मैं और आप एक ही हैं, मैं नेता नहीं हूं, मामा हूं और बहनों का सगा भाई हूं। ये अपना परिवार है। भाजपा सरकार ने चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया है। सड़क हो, बिजली हो, पानी हो सभी विकास के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हैं।

किसानों को सम्मान निधि, बेटा-बेटियों की पढ़ाई के लिए तय किया कि, गरीब किसान के बेटा-बेटी मेडिकल, इंजीनियरिंग पढ़ेंगे और फीस राज्य सरकार भरेगी, ताकी किसान के बेटा-बेटी भी डॉक्टर इंजीनियर बन सकें। मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप दिए। कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जो उनकी जिंदगी बदल रही है। उज्जवला योजना के तहत बहनों को गैस कनेक्शन दिए। अब जनता खुद ही कह रही है कि, अबकी बार 400 पार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+