मध्य प्रदेश अब पिछड़ा नहीं रहा: शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कहा कि राज्य की तस्वीर बदल रही है। अब हमारा राज्य पिछड़ा नहीं रहा।
राजधानी सहित राज्य के सभी इलाके देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। प्रभातफेरियां निकल रही हैं। ध्वजारोहरण का क्रम जारी है, वहीं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति मनभावन है। राज्य का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में हुआ। राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें आजादी अंग्रेजों ने चांदी की तश्तरी में परोस कर नहीं दी थी। हजारों जवानों की शहादत के बाद हमें यह आजादी मिली है। आज भी हमारे सैनिक देश की सीमाएं सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दे रहे हैं।
चौहान ने कहा कि देश तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कभी यह राज्य पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सड़कें सुधरी हैं, बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को बदलने का क्रम जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें













Click it and Unblock the Notifications