Bhopal: विधानसभा चुनाव से पहले हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ, CM शिवराज बोले- हमारा वॉर रूम सटीक वार करेगा

Bhopal BJP News: राजधानी स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बंसल वन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युद्ध के नगाड़े बज चुके हैं। हमारा वॉर रूम सटीक वार करेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख फूंक चुका है। युद्ध के नगाडे बज गए है। बीजेपी ने आज नवीन मीडिया सेंटर का उदघाटन किया है। यह मीडिया सेंटर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल होगा। मीडिया के माध्यम से हम अपने संदेश को योग्य प्रकार से जनता तक पहुंचाते रहेंगे। मीडिया से लगातार संवाद होता रहे और पार्टी के विचार मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचते रहें, इसके लिए मीडिया सेंटर सेतु बनेगा।

Shivraj Singh Chauhan and Tomar inaugurated BJPs hi-tech media center in Bansal one

शिवराज ने कहा कि पार्टी ने वार रूम भी तैयार किया है। जो सटीक वार करेगा। इस बार हम सफलता के सारे रिकार्ड तोडेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने मीडिया सेंटर में सभी मीडिया बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप यहां आते रहें।

मीडिया सेंटर से पार्टी की नियमित गतिविधियां प्राप्त होगी-विष्णुदत्त शर्मा

Shivraj Singh Chauhan and Tomar inaugurated BJPs hi-tech media center in Bansal one

BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के मीडिया सेंटर में पधारे सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि BJP हमेशा से मीडिया और पत्रकार बंधुओं का सम्मान करने वाली पार्टी है, हम मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मजबूती से स्वीकार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। भाजपा का यह मीडिया सेंटर कई मायनों में अनूठा है और विशेष भी है। यह केवल भाजपा के लिए ही नहीं अपितु हमारे पत्रकार साथियों के लिए भी यह सेंटर बेहद खास है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ये मीडिया सेंटर इस विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया वॉर रूम भी है। जो हमारे पत्रकार साथी हैं उनकी आवश्यकताओं और जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

Shivraj Singh Chauhan and Tomar inaugurated BJPs hi-tech media center in Bansal one

ऐसा होगा भाजपा का हाईटेक मीडिया सेंटर

ये मीडिया सेंटर पत्रकारों से संवाद और समन्वय के केंद्र का कार्य करेगा, यहां मीडिया सेंटर, मीडिया वॉर रूम, मीडिया रिसर्च व समाचार लेखन का कार्य होगा। मीडिया सेंटर 24 घंटे सातों दिन सुलभ है, यह सभी सुविधाओं से युक्त उच्च स्तरीय मीडिया सेंटर है। भाजपा के नवीन मीडिया सेंटर से प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही चुनाव से जुडी सभी गतिविधियों, नेताओं के कार्यक्रम, इत्यादि की जानकारी आने वाले समय में सुलभता से उपलब्ध रहेगी। चुनाव संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा, परिचर्चा के लिए यह मीडिया सेंटर अनुकूल वातावरण का केंद्र होगा। इस मीडिया सेंटर में डिबेट, डिस्कशन और डायलॉग केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। बीजेपी के विचार और समाचार के इस प्रमुख केंद्र का रविवार से आगाज हो गया है, अब यहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी और अन्य मीडिया विभाग की टीम सुलभता से उपलब्ध होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+