Shivpuri Teacher Dance: दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से मैडम का कातिलाना डांस, सर ने दे दिया फ्लाइंग किस
Shivpuri Teachers Dance Video: करैरा विधानसभा क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय से शिक्षकों का डांस का वीडियो सामने आया है। यहां के शिक्षक-शिक्षिका सीसीएलई प्रशिक्षण के दौरान बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिखाई दिए।

Shivpuri Teachers Dance Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला शिक्षिका का डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो शिक्षक प्रशिक्षण का बताया जा रहा है। ट्रेनिंग के आखिरी दिन एक महिला टीचर ने बॉलीवुड गानों पर धमाकेदार नृत्य किया है। इस दौरन पुरुष शिक्षक फ्लाइंग किस देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सीसीएलई प्रशिक्षण के दौरान का है। बताया जा रहा है कि करैरा ब्लॉक में ट्रेनिंग प्रशिक्षण चल रहा था। ट्रेनिंग के दौरान एक शासकीय शिक्षक और महिला टीचर डांस कर रहे हैं। [वीडियो नीचे]
बताया जा रहा है कि हायर सेकेंडरी विद्यालयों और शासकीय हाई स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए सीसीएलई प्रशिक्षण हो रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण के आखिरी दिन यह डांस हुआ। इसमें लेडी टीचर बॉलीवुड गाने दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से पर डांस किया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी बचाव में जुट गए हैं।
करैरा में शिक्षा विभाग का जो ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया ,था उसके बारे में बताया जा रहा है कि इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को सतत और व्यापक शिक्षा की मूल अवधारणाओं को समझने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम था। इसमें शिक्षक कक्षा में रोचक और आनन्दमय वातावरण में अपने कौशल का विकास कर सकें। इस लिए शिक्षक संवर्ग के लिए सीसीएलई ट्रेनिंग दिया जाना था। लेकिन सीसीएलई की इस ट्रेनिंग ने शिक्षक शिक्षिकाओं को अश्लील डांस सिखाया जा रहा था।
Recommended Video

सीसीएलई ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रभारी अरविंद यादव ने डांस को सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक हिस्सा बता दिया है। इस वायरल वीडियो में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ का कहना है कि यदि जांच में गलत पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications