शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा बयान, बागेश्वर सरकार के धीरेन्द्र शास्त्री को बताया BJP का प्रचारक
भोपाल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सवाल पर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- शंकराचार्य से कथावाचक के बारे में प्रश्न ना करें। उन्होंने कहा कि कई प्रचारक साधु-संतों को बीजेपी ने मौनी बाबा बना कर छोड़ दिया।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजाधानी भोपाल में जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि शंकराचार्य से कथावाचक के बारे में प्रश्न ना करें यह भाजपा के प्रचारक है। साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का प्रवक्ता बताया है।
शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा ने पंडित रविशंकर, बाबा रामदेव जैसे को प्रचारक और फिर मौनी बाबा बना कर छोड़ दिया। उनका (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) का भी वही हाल होना है। उन्होंने यह बात मीडिया से चर्चा के दौरान कही। जगद्गुरु शंकराचार्य गुरुवार को भोपाल के रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी में आयोजित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने महाकाल समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर कॉरिडोर बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह सभी तीर्थ और पवित्र स्थल है। इन्हें पर्यटन स्थल नहीं बनाना चाहिए।
जैन समाज के विरोध के बाद फैसला लिया था वापस
जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि झारखंड में पारसनाथ तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल बनाने पर उन्होंने ही आपत्ति की थी। इसका असर जैन समुदाय पर पड़ा। समाज ने इसको लेकर आंदोलन किया। केंद्र सरकार को पर्यटक का केंद्र बनाने का फैसला अंत में वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि तपस्थली को भोग की स्थली बनाना हो तो पर्यटक का केंद्र बना दीजिए। सभी देवी-देवता विलुप्त कर दिए जाएंगे। जैसा कि काशी में हुआ है। काशी विश्वनाथ और गंगा के बीच कॉरीडोर बनाकर सभी देवी देवताओं को विलुप्त कर दिया गया। यह उचित नहीं है। धार्मिक क्षेत्र में राजनेताओं का हस्तक्षेप करना उचित नहीं होता है। यह सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हैं।
हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज हिंदू
जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद ने कहा कि 18 महीने पहले उन्होंने कहा था कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। यह बात उन्होंने किसी के भरोसे नहीं बल्कि भगवान के भरोसे पर ही कही थी। सब के पूर्वज हिंदू वैदिक काल से सनातनी हैं। हिंदू मुस्लिम और इसाई सभी के पूर्वज हिंदू हैं।
लव जिहाद पर हिंदू जाग गया
पूरे देश में लव जिहाद के आए दिन मामले सामने आए हैं और दमोह के गंगा-जमना स्कूल जैसे मामले सामने आने को लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद कहां की अब हिंदू जाग गया है। इसी कारण दमोह में कुछ लोगों का भंडाफोड़ हो गया, इसलिए विरोध हो रहा है। हिंदू सड़कों पर भी उतर रहे हैं।
नेताओं की आदत चुनाव में जात पात भी ले आते हैं
कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली का नाम और अब पांच प्रदेशों में चुनावों में फिर बजरंगबली की एंट्री होने के जवाब में जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि नेताओं की आदत होती है कि चुनाव में जात-पात सब ले आते हैं। संकट में सभी भगवान का नाम लेते है, लेकिन भगवान को दिखावा पसंद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications