Bhoapl News: भोपाल में "मालेगांव जैसा हो सकता है सीन, पुलिस वाले नहीं ले रहे जिम्मेदारी, शबनम शेख का बड़ा बयान

Bhopal Shabnam Shaikh news: मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही शबनम शेख ने भोपाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शबनम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके भोपाल पुलिस को सुरक्षा ना देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने वीडियो में कहा, "मैं मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा कर रही हूं और मुझे 17 दिन हो गए हैं। मैंने भोपाल में लालघाटी पहुंच चुकी हूं। यहां की पुलिस इतनी बेकार है इतनी रात हो गई है लेकिन हमें सुरक्षा नहीं दी जा रही है।"

Shabnam Shaikh, who was going from Mumbai to Ayodhya Ram temple on foot, gave a big statement.

शबनम ने आगे कहा, "मालेगांव जैसा सीन हो सकता है। लेकिन पुलिसवाले कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहे। पुलिस यहां से वहां पटक दे रही है। हमें सुरक्षा नहीं देना चाहते तो मत दो। बहुत सारे सनातनी भाई मेरे साथ हैं। दोपहर से मेरे साथ हैं और पुलिस से झगड़ रहे हैं कि हमें सेफ जगह रखो या अकेला छोड़ दो। और पुलिस से कह रहे हैं कि इन्हें सेफ इलाके में रखो। मैं मप्र पुलिस और एमपी के सीएम से अनुरोध करती हूं कि हमें सुरक्षा दो।"

वीडियो के वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित क्रम में कार्रवाई की और शबनम को श्यामला हिल्स पहुंचाया और वहां एक आश्रम में ठहराया। शबनम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए तीन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।

शबनम ने जारी किए गए वीडियो में अपनी सनातनी मुस्लिम पहचान और आध्यात्मिक यात्रा के कारण उन्हें हो रही कठिनाईयों का सामना करते हुए कहा, "मुझे मुंबई से यहां तक जितनी परेशानी नहीं हुई है। मेरी समस्या भोपाल में हुई है।"

इसके अलावा, शबनम ने बताया कि उनका परिवार बचपन से ही धार्मिक सीरियल्स को देखता रहा है और उनकी यात्रा का उद्देश्य आध्यात्मिक है। उन्होंने दोपहर से यात्रा का सफर कर रही है और अपनी सुरक्षा के लिए सतत जीवन्त रह रही हैं।

शबनम का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों से प्रेरित होकर यह यात्रा कर रही हैं, और अगर मौका मिला तो वह उनसे मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+