भोपाल : किराए के मकान पर 5 कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए 2 किसान, वाट्सएप पर पसंद की थी फोटो
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में छत्रसाल नगर के एक मकान से देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पिपलानी पुलिस ने एक मकान से देह व्यापार के आरोप में 5 कॉल गर्ल और 2 किसानों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसान ग्राहक बनकर यहां आए हुए थे। यह मकान किराए से लिया गया था। छापे के दौरान घर में आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे।

वाट्सएप पर पसंद की कॉलगर्ल की फोटो
पुलिस जांच में सामने आया कि देह व्यापार का यह पूरा धंधा वाट्सएप की मदद से संचालित किया जा रहा था। ग्राहकों को वाट्सएप पर महिलओं की तस्वीरें भेजी जाती थी। लॉकडाउन में आरोपी अजय ने वाट्सएप पर फोटो पसंद की और लॉकडाउन खुलते ही मंगलवार रात सीहोर से भोपाल आया था। दोस्त मिथुन ने उसकी जान पहचान करवाई थी।

एक आरोपी मौके से भागा
पिपलानी टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि छत्रसाल नगर फेस-2 के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस टीम बनाकर मंगलवार रात को छापा मारा तो कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पांच महिलाओं और दो पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी भाग निकला।

सरगना महिला सेवा के नाम पर लेती थी एक से दो हजार रुपए
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पूरे गिरोह का संचालन 38 वर्षीय एक महिला कर रही थी। वह नाम बदलकर किराए के मकान लेती थी। यह मकान उसने दिसंबर में लिया था। फिर वाट्सएप के जरिए ही ग्रहकों के संपर्क में रहती थी। फोटो और रकम तय होने के बाद ग्राहक को बुलाया जाता था। सेवा के लिए 1 हजार रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक चार्ज किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications