Bhopal: वन इंडिया की खबर का असर, गृहमंत्री ने हेमा मीणा मामले में इंजीनियर जनार्दन को सस्पेंड करने के दिए आदेश
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हेमा मीणा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के जनार्दन सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिलने के बाद उनके निलंबन का आदेश उच्च अधिकारियों को दे रहा हूं।

पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में संविदा बेस पर काम करने वाली सब इंजीनियर हेमा मीणा के यहां मिली संपत्ति में यहां के प्रोजेक्ट इंजीनियर जनार्दन सिंह का भी कनेक्शन मिलने के की खबर के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जनार्दन सिंह को निलंबित करने के निर्देश दे दिए हैं। बता दे वन इंडिया हिंदी ने 13 मई को अपनी खबर में प्रमुखता से इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की मिलीभगत को बताया था।
लोकायुक्त छापे के बाद हेमा मीणा के पास मिली अकूत संपत्ति के पीछे जनार्दन सिंह का भी कनेक्शन मिला है। लोकायुक्त ने हेमा मीणा के घर और फार्महाउस से पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के कुछ अन्य अफसरों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर यह आशंका बन गई कि हेमा मीणा के साथ भ्रष्टाचार में कुछ और अफसर भी शामिल हो सकते हैं। वनइंडिया ने अपनी खबर में बताया था कि जनार्दन सिंह का हेमा मीणा के साथ पारिवारिक संबंध है।
लोकायुक्त को मिली शिकायत में जनार्दन सिंह का नाम भी शामिल था
जानकारी के अनुसार हेमा की प्रॉपर्टी के निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार अमर पंडित ने डीजीपी और सीएम तक जनार्दन और हेमा के नाम से शिकायत की थी। हालांकि इस पर कार्रवाई नहीं हुई। अमर पंडित ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने जनार्दन सिंह और हेमा के कहने पर फार्म हाउस में निर्माण कार्य करवाया, लेकिन निर्माण कार्य का 53 लाख रुपये अब तक नहीं दिया। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त को मिली शिकायत में जनार्दन सिंह का नाम भी शामिल था, लेकिन उस पर जांच नहीं हो सकी थी।
इन कारणों के वजह से जनार्दन पर हुई कार्रवाई
जनार्दन सिंह पर सवाल खड़े होने के तीन कारण हैं। पहला कारण जनार्दन का हेमा के फार्म हाउस पर आना जाना है। दूसरा फार्महाउस के बारे में ठेकेदार से रोज अपडेट लेना। तीसरा फुटेज में जनार्दन के आने जाने की पुष्टि होना।
बताया जाता है कि पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पेटी कांट्रेक्टर शंभू और हेमा लिव इन रिलेशन में रहते थे। शंभू ने ही जनार्दन से हेमा की मुलाकात करवाई थी। बाद में शंभू और हेमा के बीच ब्रेकअप हो गया था। इसके लिए जनार्दन को जिम्मेदार बताया जाता है। इसके बाद शंभू ने लोकायुक्त और और डब्लू में हेमा और जनार्दन की शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications