Bhopal News: बढ़ती ठंड को देखकर सीएम डॉ मोहन यादव सतर्क, आधी रात किया रैन बसेरा का निरीक्षण

MP News: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नक्शे कदम पर चलते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के जवाहरलाल नेहरु कैंसर अस्पताल स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया और वहां ठहरे मरीजों, उनके परिजनों व नागरिकों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।

सीएम मोहन यादव ने वहां जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया। सीएम डॉ यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर ना सोए, रैन बसेरे में उसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Seeing the increasing cold, CM Dr. Mohan Yadav alerted, inspected the night shelter at midnight

सीएम यादव ने कहा कि ठंड बढ़ रही है। ऐसे में रैन बसेरे में ठहरे हुए मरीज, उनके परिजन व नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना। ठंड बढ़ रही है। ऐसे में रैन बसेरे में ठहरे हुए मरीज, उनके परिजन व नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सबकी जवाबदारी है कि रैन बसेरा में ठहरे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। हम सबकी जवाबदारी है कि रैन बसेरा में ठहरे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को दिए आदेश

बता दे एमपी के नगर निगम आयुक्त, CMO नगर पालिका व नगर परिषद और सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नगरीय विकास और आवास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि शहरी इलाकों में रहने वाले बेघर लोगों के लिए जिन 61 नगरीय निकायों में 125 आश्रय स्थल मौजूद हैं।

वहां बेघर लोगों के रुकने का इंतजाम करने के लिए कहा गया है साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए भी कहा गया है। इसके लिए दोनों ही विभागों की ओर से फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाना है। ये करना होगा लोगों के लिए आश्रय स्थल के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल डिस्पेंसरी, शासकीय चिकित्सालय या संजीवनी क्लीनिक में ले जाकर स्वास्थ्य संबंधी जांच करानी है। सीएमएचओ, सीएमओ इसके लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे कि कैसे यहां रहने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+