सड़क पर गंदगी देख भड़के मंत्री विश्वास सारंग, नगर निगम अफसर से बोले, 'तुम्हारे बस का नहीं है तो हटा दूं'
नरेला विधानसभा के वार्ड 77 में आज विकास यात्रा के दौरान देवकी नगर में सीवेज का पानी सड़क पर बहता देख मंत्री विश्वास सारंग नगर निगम अधिकारी पर जमकर बरसे।

राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री का एक्शन में नजर आए। दरअसल मंत्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 77 में विकास यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान देवकी नगर में सड़क पर गंदगी देख नगर निगम के अधिकारियों पर भड़क गए और मौके पर अफसरों को फटकार लगा दी। मंत्री सारंग ने निगम अफसर से कहा कि तुम्हारे बस का नहीं है तो तुम्हें हटा दूं।
बता दे बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 77 में स्वामी विवेकानंद मंडल में विकास यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान देवकी नगर से गुजरने समय सड़क पर गंदगी दिखाई देने पर मंत्री भड़क गए और निगम अफसर को सड़क पर ही फटकार लगा दी। मंत्री ने निगम अफसर से कहा कि अगर तुम्हारे बस का नहीं है तो तुम्हें हटा दूं? मेन रोड की यह स्थिति है, तो गलियों में क्या होता होगा। इसके बाद उन्होंने तत्काल गंदगी को रोड से साफ करवाया। मंत्री जी की इस तरह की कार्रवाई को देखकर स्थानीय जनता ने उनका का आभार जताया। बता दे वार्ड क्रमांक 77 के शहीद भगत सिंह मंडल में विकास यात्रा को लेकर चौपाल में कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करने के लिए मंत्री विश्वास सारंग देवकी नगर से होकर जा रहे थे। उन्होंने निगम अफसर से कहा कि मैं वापस आकर देख लूंगा पूरी तरह काम हुआ कि नहीं।
रहवासी कई बार शिकायत कर चुके थे
Recommended Video
देवकी नगर में पहुंचने पर रहवासियों ने मंत्री विश्वास सारंग से शिकायत की थी कि वह निगम के कर्मचारी और अधिकारियों से कई बार इस गंदगी को लेकर बोल चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ से ध्यान नहीं दिया जाता है। इस पर मंत्री सारंग ने कहा कि यह बात मुझे बता नहीं थी इसके बाद सारंग ने निगम के AE को बुलाया कार्य ठीक करवाओ तुम्हारे बस का नहीं है तो तुम्हें हटा दूं मेन रोड पर यह स्थिति है, मैं वापस आकर देखूंगा। इसी बीच एक महिला ने भी शिकायत की कहा कि आज एक गाड़ी आई थी जो थोड़ा काम करके चली गई गंदे पानी की वजह से परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications