मध्य प्रदेश में कोहे की वजह से स्कूलों का समय बदला
भोपाल। पिछले सप्ताह पहाड़ी इलाकों में हुए हिमपात के बाद बुधवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शीत लहर और कोहरे का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों कोहरा बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में ठंड बढ़ने की वजह से राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में तब्दीली की गई है। बुधवार से सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद शुरू हुए।
भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, इंदौर में पांच डिग्री, ग्वालियर में नौ डिग्री तथा जबलपुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में पचमढ़ी सबसे सर्द है, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री, इंदौर में 20.8 डिग्री, ग्वालियर में 20.8 डिग्री तथा जबलपुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications