सतना: बूथ के बाहर पड़े मिले मोहर लगे मतपत्र, हड़कंप

सतना, 5 जुलाई: जिले की जनपद पंचायत अमरपाटन के ग्राम खजुरी सुखनन्दन में पोलिंग बूथ के बाहर सील लगे मतपत्र फटे पड़े मिले हैं इसको लेकर प्रत्याशियों और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं। इस घटना ने मतदान दल की ड्यूटी पर तो सवाल खड़े ही किए हैं अमरपाटन जनपद में निर्वाचन की निष्पक्षता पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।

matpatra SATNA

वीडियो वायरल होने के बाद मुकुंदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कटे-फटे पड़े बैलेट पेपर जब्त कर लिए हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अमरपाटन जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 8 अंतर्गत ग्राम खजुरी सुखनन्दन में पोलिंग बूथ क्रमांक 127 के बाहर सील लगे मतपत्र कटे-फटे पड़े मिले हैं। यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरे चरण में पंचायत चुनाव हुए हैं।

खजुरी सुखनन्दन के सरकारी स्कूल में बनाए गए मतदाता केंद्र के बाहर जो पीले रंग के मतपत्र कटे-फटे पड़े मिले हैं वह जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के हैं। उनमें सीरियल नंबर भी दर्ज हैं।

मतदाता केंद्र के बाहर सील लगे मतपत्रों के इस तरह कटे-फटे पड़े मिलने से प्रत्याशियों और प्रशासन में हंगामा मच गया है। जिले भर में गर्म चर्चाओं के बीच मतदान दल की भूमिका और निष्पक्ष निर्वाचन के प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

matpatra SATNA 3

बताया जाता है कि मतदान के बाद रात में जिस वक्त मतगणना की जा रही थी तभी जनपद सदस्य पद के अभ्यर्थी सुग्रीव सिंह ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से शिकायत की थी कि जितने मत पड़े हैं उतने गिने नहीं जा रहे, मतपत्र कम हैं। लेकिन उस समय शिकायत अनसुनी कर दी गई लिहाजा सुग्रीव ने तहसीलदार और अन्य लोगों से शिकायत की।

तहसीलदार देर रात पोलिंग बूथ पहुंचे और उन्होंने यह आश्वस्त किया कि आगामी सुबह पुनर्गणना करा दी जाएगी। लेकिन जब फिर भी नतीजा नहीं निकला तो प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी तक शिकायत की।

matpatra SATNA2

उस वक्त प्रत्याशी की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया लेकिन अब जब सील लगे मतपत्र मतदान केंद्र के बाहर खेत में फटे पड़े मिले हैं तो प्रशासनिक अफसरों में भी हड़कंप मच गया है। 5 जुलाई मंगलवार को यह घटना सामने आने के बाद मुकुंदपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर बैलेट पेपर जब्त कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+