Satna: जनपद अध्यक्ष हारने के बाद सदस्य का इस्तीफा,पटवारी ने राजनीति से लिया संन्यास

सतना, 1 अगस्त। जिले की रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव का साइड इफेक्ट आने शुरू हो गए हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव हारने पर रावेंद्र पटवारी ने बीएसपी से इस्तीफा देने के साथ ही राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने जपं सदस्य पद से भी इस्तीफा दिया है। उधर, अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रावेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली है। ये दोनों घटनाक्रम चर्चा का विषय बने हैं।

Ravendra Patwari

रामपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव राजनीतिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। यहां अध्यक्ष पद के दावेदारों में एक ओर रावेंद्र पटवारी थे जिन्हें सांसद का करीबी माना जा रहा था तो दूसरी ओर रावेंद्र सिंह थे जो विधायक विक्रम सिंह के करीबी हैं। परिणाम जब सामने आए तो बाजी रावेन्द्र सिंह के हाथ थी। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष की पार्टी को लेकर तमाम कयासबाजी चलती रही। लेकिन, रविवार को इसका भी पटाक्षेप हो गया। विधायक के साथ रावेन्द्र ने मुख्यमंत्री के हाथों बीजेपी की सदस्यता ले ली। इस दौरान अमरपाटन के नव निर्वाचित अध्यक्ष माया विनीत पाण्डेय ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। इस तरह से अब विधायक खेमे के रामपुर बाघेलान और अमरपाटन के दोनों नव निर्वाचित अध्यक्ष आधिकारिक रूप से बीजेपी पार्टी के हो गए हैं।

Ravendra Patwari

अकेला लड़ता रह गया

इस्तीफे को लेकर रावेन्द्र पटवारी ने कहा कि जब वे जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे तो अध्यक्ष पद के नाम पर जनता से वोट मांग रहे थे। इस लड़ाई में वे अकेले लड़ते रह गए। लिहाजा अध्यक्ष पद हासिल न कर पाने से जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतरने पर नैतिक रूप से सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। अपने सामाजिक संगठन की बात करें तो देखने में आया कि 90 फीसदी समाज के लोग साथ में खड़े नहीं दिखे। हमारे ही संगठन का युवा अध्यक्ष ही मेरे खिलाफ खड़ा हो गया। चूंकि मैं सामाजिक संगठन का निर्वाचित नहीं मनोनीत अध्यक्ष था लिहाजा इन परिस्थितियों में खुद संगठनात्मक दायित्व से अलग करना बेहतर समझा।

पटवारी ने राजनीति से लिया संन्यास

बीएसपी से ननि महापौर और चित्रकूट विधायक का चुनाव लड़ चुके रावेंद्र पटवारी ने रामपुर जनपद अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद जनपद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। रावेन्द्र ने सदस्य पद से त्यागपत्र की जानकारी कलेक्टर को दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने बीएसपी से इस्तीफा देते हुए इसकी सूचना बीएसपी अध्यक्ष को दे दी है। इसके अलावा उन्होंने कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला सतना के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है और इसकी जानकारी प्रदेशाध्यक्ष रामखेलावन पटेल को दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+