सतना: मतदाताओं को पैसा बांटना पड़ा महंगा, पार्षद प्रत्याशी के पति पर FIR
सतना, 6 जुलाई: वोटिंग से ठीक पहले वोटरों को रुपए बांटते हुए निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के पति का वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रत्याशी पति वोटरों को पैसे बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने प्रत्याशी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं रुपए बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर देर रात वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो पर मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका पांडेय के पति राजकिशोर पांडेय राजू पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 171 बीईएफ और 188 धारा के तहत अपराध क्रमांक 441/22 दर्ज किया है।

बताते चलें कि राजकिशोर की पत्नी प्रियंका इस वार्ड से पार्षद पद की प्रत्याशी हैं। बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों ने इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को भी दी थी। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी मौके पर पहुंची।
वहां राजकिशोर वगैरह तो नहीं मिले थे लेकिन रुपए बांटने की शिकायत सच निकली। 6 जुलाई बुधवार की सुबह पुलिस ने इस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications