Bhopal News: हेमू कलानी कार्यक्रम में RSS चीफ बोले, विभाजन से पाकिस्तानी भी न खुश, मानते हैं बड़ी गलती
भोपाल में आयोजित अमर बलिदानी हेमू कालाणी जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए आरएसएस चीफ मोहन भागवत और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। इस दौरान भागवत ने भारत- पाकिस्तान को कृतिम बताया है।

राजधानी भोपाल में अमर शहीद हेमू कालानी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम में RSS चीफ मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के विभाजन को कृतिम बताया है। उन्होंने सिंधी समाज के लोगों से कहा कि आप सिर्फ उस भारत से इस भारत में आए हैं। पूरा हिंदुस्तान हमारा है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश में सिंधी संस्कृतिक संग्रहालय बनेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पाठ्यपुस्तक में सिंधी महापुरुषों को पढ़ाया जाएगा सम्राट दाहिर सेन, हेमू कालानी की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी।
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से सिंधी समाज के लोग आए हुए हैं इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमको नया भारत बसाना है भारत खंडित हो गया है जरूरी नहीं कि हम मन से उसे छोड़ें, हमारे साथ उस भूमि का जोड़ा बना रहे। हम सिंधु सभ्यता को नहीं भूल सकते। सिंधु नदी के सूक्त वेदों में है। यह नाता हम नहीं तोड़ सकते हम सिंह प्रदेश को नहीं भूलेंगे क्योंकि यह विभाजन कृतिम है। आज जिसको हम पाकिस्तान कहते हैं उसके लोग कह रहे हैं कि गलती हो गई। यह सब मानते हैं। अपनी हठधर्मिता के कारण भारत से अलग हो गए, संस्कृति से अलग हो गए। क्या वे सुखी हैं?
कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूजे न गए शहीद गए तो फिर, यह मंत्र कौन अपनाएगा? तोपों के मुंह से कौन अकड़ अपनी छातियां अड़ाएगा? चूमेगा फन्दे कौन, गोलियां कौन वक्ष पर खाएगा? अपने हाथों अपने मस्तक फिर आगे कौन बढ़ाएगा? मां भारती की स्वाधीनता के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी जी के चरणों में प्रणाम करता हूं।
सिंधी साहित्य अकादमी का वार्षिक बजट ₹5 करोड़
सीएम शिवराज ने कहा कि सिंध की संस्कृति अति प्राचीन है। 'ऋग्वेद' में उल्लेख है कि सिंध अश्वों में समृद्ध है, सुनिर्मित आभूषणों में समृद्ध है, अन्न में समृद्ध है, सदैव नवीन ऊन में समृद्ध है, सलमा पौधों में समृद्ध है, पवित्र सिंधु के तटों पर मधु से भरे पुष्प खिले हुए हैं। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में सिंधु दर्शन लद्दाख जाने के लिए प्रति यात्री ₹25000 की अनुदान राशि दी जाएगी। सिंधी साहित्य अकादमी का वार्षिक बजट ₹5 करोड़ किया जाएगा। शहीद हेमू कालाणी जी की प्रतिमा भोपाल के मनुआभान टेकरी के साथ ही जबलपुर और इंदौर में भी स्थापित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications