रीवा : हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंची महिला ने जमकर किया हंगामा, जानिए पूरा मामला
रीवा, 03 मई: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार की रात एक महिला हाथ में कुल्हाड़ी लिए महिला थाना और सिविल लाइन थाने पहुंच गई। महिला थाने पहुंचते ही महिला ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और इसके बाद वह सिविल लाइन थाने में जा पहुंची। यहां भी महिला ने जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। घंटों चले इस हंगामे के बीच महिला थाने के बाहर बैठ गई और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहती रही। हालांकि, बाद में महिला को शांत कराते हुए पुलिसकर्मियों ने उसकी फरियाद को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला का गुस्सा शांंत हुआ।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, थाने में हंगामा करने वाली महिला कृष्णा गौतम सिविल लाइन थाना अंतर्गत दीनदयाल कालोनी की रहने वाली है। महिला के मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मारपीट करने वालों के हौसले और बढ़ गए। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने खुद अपने सुरक्षा के लिए कुल्हाड़ी उठा ली और थाने पहुंच गई।
महिला ने थाने पर घंटों किया हंगामा
थाने में घंटों चले इस हंगामे में महिला ने पुलिसकर्मियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई व अपशब्द कहती रही। महिला ने साफ तौर पर पुलिसकर्मियों के सामने कहा, 'तुम लोग कार्रवाई करने के लिए नहीं, सिर्फ रुपए लेने के लिए ही वर्दी पहने हुए हो।' महिला के हंगामे की जानकारी जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो पुलिस हरकत में आई और महिला के साथ उसके मोहल्ले पहुंची। उपनिरीक्षक रानू वर्मा और सूबेदार अंजली गुप्ता महिला आरक्षक के साथ फरियादी को लेकर उसके घर के पास पहुंती और महिला को समझाया। पुलिस ने जांच कर महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications